विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में भी भाजपा को भा रही बाइक की सवारी

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 19 Dec 2016 11:20 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 20 Dec 2016 07:05 AM (GMT+05:30)

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपाई बाईक पर चुनाव अभियान में जुटे नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर यहां भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [विकास धूलिया]: भाजपा को चुनावी रथ के बाद अब बाईक की सवारी भाने लगी है। यानी, आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपाई बाईक पर फर्राटा भरते चुनाव अभियान में जुटे नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश की ही तरह अब उत्तराखंड में भी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी ने नई बाईक खरीदी हैं। हालांकि पार्टी का तर्क है कि बड़े वाहनों के भारी भरकम खर्च से बचने के लिए विधानसभा क्षेत्रों में तैनात चुनाव सहायकों को बाईक देने का फैसला किया गया।
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी भाजपा धुंआधार चुनाव प्रचार अभियान छेड़ने की तैयारी में है। नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भावी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें युवा तबके और महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम भी तय किए गए।

पढ़ें-कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार का ऐलान, धनोल्टी से लड़ेंगे चुनाव
दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से महज एक सीट से पिछडऩे के कारण सत्ता गंवा बैठी थी। तब भाजपा को 70 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस 32 सीटें हासिल कर सरकार बनाने का मौका पाने में कामयाब हो गई।

पढ़ें: चला चाबुकः उत्तराखंड के 58 नेता चुनाव के लिए अयोग्य घोषित
यही वजह है कि पार्टी इस विधानसभा चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस कड़ी में अब पार्टी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात चुनाव सहायकों को एक-एक बाईक देने का फैसला किया है।

पढ़ें-मोदी ने खुद को ईमानदार साबित करने के लिए की नोटबंदी: इंदिरा हृदयेश
देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में कुछ नई बगैर नंबर की बाईक खड़ी नजर आईं। हालांकि उत्तर प्रदेश में बाईक खरीद को लेकर चर्चाओं में आई पार्टी ने उत्तराखंड में ऐहतियात बरतने की कोशिश की मगर फिर भी मीडिया तक यह जानकारी पहुंच ही गई।

पढ़ें: मेरे खिलाफ ऐसी बातें हो रही हैं, जो राजनीति शब्दकोष में नहीं: सीएम
सूत्रों के मुताबिक गढ़वाल मंडल के 41 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात चुनाव सहायकों को देहरादून व कुमाऊं के 29 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव सहायकों को काशीपुर में बाईक बांटी गई हैं या बांटी जाएंगी।

पढ़ें: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण 30 अप्रैल तक
भौगोलिका परिस्थितियों के लिहाज से बेहतर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के अनुसार उत्तराखंड क्योंकि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला प्रदेश है, लिहाजा यहां बड़े वाहनों से चुनाव अभियान व जनसंपर्क महंगा पड़ता है। इसीलिए पार्टी ने दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए पूर्णकालिक चुनाव सहायकों को मोटर साईकिल या स्कूटर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसी क्रम में यह फैसला हुआ, हालांकि अभी यह जानकारी नहीं कि कितनी बाईक खरीदी गई हैं।
पढ़ें: पांच हजार से ज्यादा शिक्षा प्रेरकों को हरीश सरकार का तोहफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।