Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्‍ली जा रही कार में अचानक लगी आग, तीन लोग थे सवार

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2016 03:42 PM (IST)

    आशारोड़ी चेक पोस्‍ट के पास देहरादून से दिल्‍ली जा रही कार में अचानक धुंआ जलने लगा। उसमें सवार तीन लोग बाहर आ गए। तभी कार में धमाके के साथ आग लग गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून से दिल्ली जा रही कार में अचानक आग लग गई। इसमें तीन लोग सवार थे। अचानक हुए हादसे से तीनों सकुशल तो बच निकले लेकिन घटना अभी भी उनके दिलो-दिमाग में है।
    जानकारी के अनुसार, घटना क्लेमेंटाऊन क्षेत्र की है। आज सुबह एक कार (एचपी 51 एजी 0028) में सवार होकर चालक मोहम्मद शोयब पुत्र मोहम्मद नबी निवासी ए-739, जीडी कॉलोनी मयूर विहार फेज तीन, दिल्ली अपने दो साथियों के साथ दिल्ली की ओर जा रहे थे।

    पढ़ें:-मैक्स वाहन के हुए ब्रेक फेल, चालक ने चट्टान से टकराया वाहन, आठ घायल

    आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास कार में अचानक धुआ निकलने लगा। तीनों आनन-फानन में बाहर आए। तभी गाड़ी को आग पकड़ गई। तीनों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रुप लेकर धमाके के साथ पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।


    हालांकि तीनों सुरक्षित बताये जा रहे हैं। हादसा कार में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    पढ़ें:-बाइक से गिरकर एक कांवड़िये की मौत, एक घायल