Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाले पर गिरकर व्यवसायी की मौत के मामले में चार अभियंताओं के खिलाफ मुकदमा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2016 12:58 PM (IST)

    पटेलनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा राम मोहन राय इंटर कालेज के निकट नाले में गिरकर व्यवसायी की मौत के मामले में चार अभियंताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: पटेलनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा राम मोहन राय इंटर कालेज के निकट नाले में गिरकर व्यवसायी की मौत के मामले में चार अभियंताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
    19 जुलाई को ब्राह्मणवाला निवासी किराना व्यवसायी कुंअर सिंह चौहान की नाले में गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में व्यवसायी के बेटे राजेश चौहान ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    पढ़ें- टिहरी में मकान ढहने से पूरा परिवार जिंदा दफन
    उन्होंने पटेलनगर थाने में एनएच रुड़की खंड निर्माणाधीन फ्लाईओवर आईएसबीटी के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा के साथ ही अधिशासी अभियंता बलराम मिश्र, सहायक अभियंता मोहम्मद यूसुफ, अवर अभियंता अखिलेश के खिलाफ पटेलनगर थाने में तहरीर दी। इस पर थाने में चारों अभियंताओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    पढ़ें: बदरीनाथ में सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवानों की मौत; एक लापता

    पढ़ें: टिहरी में कार पर गिरा मलवा, चार की मौत

    पढ़ें- घर में भरपूर पानी के चक्कर में चली गई वृद्ध की जान