विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पतंजलि का घी व चावल पकड़ा, 50 हजार रुपये जुर्माना

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 09 Sep 2016 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 10 Sep 2016 06:00 AM (IST)

पतंजलि एग्रो प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार द्वारा बिना मंडी शुल्क अदा किए देहरादून भेजा जा रहा घी और बासमती चावल से लदा ट्रक कृषि उत्पादन मडी समिति ने पकड़ा लिया।

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: पतंजलि एग्रो प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार द्वारा बिना मंडी शुल्क अदा किए देहरादून भेजा जा रहा घी और बासमती चावल से लदा ट्रक कृषि उत्पादन मडी समिति ने पकड़ा लिया। मंडी समिति ने इस मामले मे 50 हजार रुपये शुल्क वसूला। समिति की टीम ने दो अन्य वाहनों से भी चावल व फल पकड़कर 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

कृषि उत्पादन मंडी समिति ने नेपाली फार्म पर एक ट्रक को रोका। जिसमें मैसर्स पतंजलि एग्रो प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार का पतंजलि शुद्ध देशी घी दो क्विंटल, डेढ़ क्विंटल बासमती चावल लदा हुआ था। सचल दल में शामिल मंडी सहायक चंद्रशेखर ने बताया कि वाहन चालक मंडी शुल्क से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाया। जिस कारण माल जब्त कर मंडी कार्यालय लाया गया।

पढ़ें: घर में घुसे चोर, पड़ोस के लोगों को कुंडी लगाकर किया घरों में बंद

उक्त माल के बदले मंडी शुल्क, समन शुल्क आदि के रूप में 50 हजार रुपया वसूला गया। मंडी समिति की टीम ने एक अन्य वाहन जो टीपीजी होल सेल प्राइवेट लिमिटेड भगवानपुर रुड़की से विशाल मेगा मार्ट देहरादून जा रहा था, को भी रोका। जिसमें तीन क्विंटल बासमती चावल रखा था। इसके चालक से भी दस हजार 545 रुपया जुर्माना वसूला गया।

पढ़ें-दून पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर, सरगना आर्मी का जवान


एक और वाहन की जांच में फल जब्त किए गए। इससे भी जुर्माना वसूला गया। तीनों वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 73 हजार रुपये मंडी व अन्य शुल्क की वसूली की गई। मंडी समिति अध्यक्ष रामविलास रावत ने बताया कि पतंजलि के उत्पादों से भरे वाहनों पर मंडी शुल्क चोरी के मामले में तीसरी बार कार्रवाई हुई है। सचल दल में किशनपाल, अनुपम सक्सेना, देवेंद्र कुमार, भगवती सिल्सवाल, संजीव कुमार आदि शामिल थे।

पढ़ें:- कोटद्वार में चोरी की पांच स्कूटी संग दो युवकों को किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।