विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द भरे जा सकते हैं कैबिनेट में रिक्त दो पद

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 11 Jun 2017 04:28 PM (IST)

प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त दो पद जल्द ही भरे जा सकते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की नई दिल्ली में पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

जल्द भरे जा सकते हैं कैबिनेट में रिक्त दो पद
जल्द भरे जा सकते हैं कैबिनेट में रिक्त दो पद

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]:  प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त दो पद जल्द ही भरे जा सकते हैं। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की नई दिल्ली में पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद इन पदों को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं से मुलाकात के दौरान इस मसले पर मंथन भी किया गया। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इन मुलाकातों को महज शिष्टाचार मुलाकात करार दिया। 

मौजूदा विधानसभा की 70 सीटों में से 57 भाजपा के पास हैं। भारी बहुमत और वरिष्ठ नेताओं की भरमार का ही नतीजा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल गठित करने में आलाकमान को खासा समय लगा। पहले चरण में आलाकमान ने मुख्यमंत्री के अलावा सात कैबिनेट मंत्री व दो राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। यानी, मंत्रिमंडल में अभी दस सदस्य हैं। संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में मंत्रिमंडल का आकार अधिकतम 12 हो सकता है।

ऐसे में मंत्रिमंडल में अभी दो मंत्री पद रिक्त चल रहे हैं। पहले यह माना जा रहा था कि मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के कुछ दिनों बाद ही शेष दो मंत्रियों के भी नाम तय कर लिए जाएंगे, मगर अब यह इंतजार लंबा होता जा रहा है। दरअसल, कई वरिष्ठ विधायक इन मंत्री पदों के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इनमें लगभग आधा दर्जन पूर्व मंत्री और इतने ही दो या ज्यादा बार के विधायक शामिल हैं।

अब सरकार सौ दिन पूरे करने जा रही है तो मंत्रिमंडल के पूरा आकार लेने की संभावना बलवती होती जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। सियासी गलियारों में नई दिल्ली में मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय नेताओं के साथ हुई मुलाकात को भी इसी रूप में देखा जा रहा है।

 यह भी पढ़ें: बोली उमा भारती, पहले फायर ब्रांड थी; अब हो गई वाटर ब्रांड

यह भी पढ़ें: एनजीटी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी उत्तराखंड सरकार