विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 12 Aug 2017 10:55 PM (IST)

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात्रि नई दिल्ली स्थित नार्थ ब्लाक में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात्रि नई दिल्ली स्थित नार्थ ब्लाक में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। 

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केन्द्रीय गृह मंत्री से राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि राज्य में पुलिस आधुनिकीकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार सरकार से भी सहयोग की अपेक्षा है। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वस्त किया कि उत्तराखंड को पुलिस आधुनिकीकरण एवं अन्य मदो में हरसंभव सहयता दी जायेगी। 

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात्रि नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से राज्य हित से जुडे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। 

श्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिजली उत्पादन के लिए लखवाड़, ब्यासी जल विद्युत परियोजनाओं सहित अन्य लघु जल विद्युत परियोजनाओं पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में भारत सरकार के स्तर से मिलने वाली स्वीकृतियों में तेजी लाई जानी चाहिए, ताकि जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण निर्धारित समय सीमा में हो सके। 

राज्य सरकार वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई योजनाएं शुरू कर रही है। जिसके लिए केंद्र सरकार का सहयोग अपेक्षित है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया कि भारत सरकार के स्तर पर लम्बित प्रकरणों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

 

 यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिले सीएम रावत, उत्‍तराखंड के कई मुद्दों पर की चर्चा

यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हमला

 यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के डेढ़ दर्जन भाजपाइयों को मिलेगा ओहदों का तोहफा