Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड में सर्द हुआ मौसम, तीन डिग्री तक लुढ़का पारा

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2016 06:40 AM (IST)

    उत्‍तराखंड मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन भी मौसम के मिजाज में तब्दीली के आसार नहीं हैं। जाहिर है ठंडक में और इजाफा होगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में भले ही मौसम ही साफ हो, लेकिन सर्द बयार हलकान करने लगी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन भी मौसम के मिजाज में तब्दीली के आसार नहीं हैं। जाहिर है ठंडक में और इजाफा होगा।
    पहाड़ और मैदान दोनों ही जगह सर्द हवा का बसेरा है। इसके चलते वातावरण में ठंडक अधिक बढ़ गई है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह बताते हैं कि सूबे में न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरा है और आगे भी इसमें गिरावट का क्रम रह सकता है।

    पढ़ें:-उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हो सकती है हल्की वर्षा और बर्फबारी
    हालांकि, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंहनगर जनपदों में सुबह अथवा रात के वक्त हल्का कुहासा भी रह सकता है।

    पढ़ें:-घना कोहरे के आसार, अल्मोड़ा में 2.4 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान