Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस सरकार आत्‍महत्‍या के लिए खुद जिम्‍मेदार: निशंक

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sun, 03 Apr 2016 12:25 PM (IST)

    पूर्व मुख्‍यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कांग्रेस सरकार आत्‍महत्‍या के लिए खुद जिम्‍मेदार है। उन्‍होंने कहा कि 2017 में भाजपा पूर्ण ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विकासनगर (देहरादून)। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कांग्रेस सरकार आत्महत्या के लिए खुद जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
    विकासनगर क्षेत्र के कोतवाली रोड पर एक रेस्त्रां में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में सरकार बनाने या ना बनाने का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। कांग्रेस के नौ बागियों को पार्टी में लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्यण भी हाई कमान को ही लेना है।
    उन्होंने कहा कि आज राज्य चौराहे पर खड़ा है। इसके लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार रही है। जिस राज्य की पूरे देश में शांति व बेहतर कानून व्यवस्था के रूप में पहचान थी, उसे कांग्रेस ने खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन में कांग्रेस के नाटक से जनता आजिज आ चुकी है। इस दौरान भाजपा के संजय गुप्ता, नीरू देवी, रघुनाथ नेगी, संदीप मोगा आदि मौजूद रहे।
    पढ़ें:-उत्तराखंड: हिमाचल के नाहन में हैं कांग्रेसी विधायक