विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने अमित शाह की रैली को बताया फ्लाप शो

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2016 11:53 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Dec 2016 06:00 AM (GMT+05:30)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली को फ्लाप शो करार दिया है। कहा कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने हल्द्वानी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली को पूरी तरह असफल और दिशाहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का फ्लाप शो था।
एक बयान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को राहुल गांधी और हरीश रावत फोबिया हो गया है। 14 मिनट के भाषण के दौरान शाह ने उत्तराखंड के सरोकारों को छूने के बजाए गड़े मुर्दे उखाड़ने का काम किया। केंद्रशासित प्रदेश के बारे में उनका संबोधन पूरी तरह तथ्यों से परे है।

पढ़ें-भावनाओं को छू गए शाह, सारे तीर छोड़े कांग्रेस की ओर
उन्होंने कहा कि इससे साबित हो गया कि भाजपा के खाने के दांत और दिखाने के दांत अलग-अलग हैं। वर्ष 2000 से 2002 तक भाजपा की राज्य सरकार ने शैशव अवस्था में राज्य का शोषण किया। राज्य विधानसभा के निर्माण और सामग्री की खरीद में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। 2007 से 2012 तक भाजपा सरकार ने प्रदेश को लूट डाला।

पढ़ें-महाराज ने सीएम पर साधा निशान, कहा भ्रष्टाचार का लिया सहारा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शाह को केंद्र सरकार समेत अपनी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के बारे में भी कहना चाहिए था।

पढ़ें-जन्म से पूर्व उत्तराखंड की भ्रूण हत्या करने वाली है कांग्रेसः उमा भारती
सबसे पहले परिवर्तन की दरकार इन्हीं राज्यों में है। केंद्र सरकार को राज्य का विशेष दर्जा समाप्त करने के बारे में जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा के जुमलेबाज नेताओं को पहचान चुकी है।

पढ़ें-राम, गंगा और सेना के नाम पर राजनीति कर रहे हैं मोदीः किशोर
उसने राज्य में लोकतंत्र की हत्या की है। इसलिए इस बार राज्य का मतदाता दो तिहाई बहुमत से राज्य के सतत विकास के लिए कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर भाजपा खुद ही अपने जाल में फंस चुकी है। शाह की रैली पर आए पाचं करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब भाजपा को देना चाहिए।
पढ़ें-नोटबंदी से गरीब के आगे झुक रहा अमीर: रविशंकर प्रसाद

पढ़ें-देवभूमि का गौरव लौटाने को हरीश सरकार को उखाड़ फेंकोः शाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।