विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून के प्रतिष्ठित डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों की घोषणा

By gaurav kalaEdited By:
Published: Mon, 22 Aug 2016 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 07:09 PM (IST)

डीएवी कॉलेज में छात्र संघ चुनावों की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अभी तक एबीवीपी और एनएसयूआई ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: डीएवी कॉलेज में छात्र संघ चुनावों की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अभी तक एबीवीपी और एनएसयूआई ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की। ऐसे में तमाम दावेदार अपनी ताकत का एहसास कराने में जुटे हैं।
बीते सप्ताह जहां एनएसयूआई के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं एबीवीपी के एक दावेदार ने अपनी ताकत दिखाई। कॉलेज के बाहर और परिसर में पुलिस की मुस्तैदी के चलते रैली संयमित रही और लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।

पढ़ें: एमबीपीजी कॉलेज में भड़की विरोध की आग, भारी विरोध
एबीवीपी के राहुल कुमार और छात्र वीरेंद्र रावत ने रैलियों के माध्यम से छात्रों को लुभाने की कोशिश की। सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में एकत्र होकर एबीवीपी के राहुल कुमार समर्थक कॉलेज पहुंचे। इस दौरान बाइकों पर सवार छात्रों के कारण सुभाष रोड और ईसी रोड पर थोड़ी देर जाम की स्थिति रही।
हालांकि, एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ हरबंस सिंह ने खुद ईसी रोड पर कमान संभाले रखी और लोगों को राहत दी। वहीं, कॉलेज पहुंचने वाले रोड पर छात्रों ने जमकर आतिशबाजी की। हालांकि, पुलिस ने इस रोड से तमाम वाहनों को दूर रखा इसलिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति नहीं बनी।

पढ़ें: डीएवी कॉलेज में चले लात-घूंसे, छात्र संघ अध्यक्ष पर पड़े थप्पड़
कॉलेज परिसर पहुंचने के बाद रैली ने कॉलेज परिसर का चक्कर लगाया। इस दौरान भी चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उन्होंने छात्रों से पटाखे आदि जब्त किए और परिसर में शांति के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान एबीवीपी के राहुल कुमार समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और छात्रों से समर्थन मांगा। भीड़ की बात करें तो अभी तक निकाली गई रैलियों के मुकाबले सर्वाधिक भीड़ जुटाने में एबीवीपी का यह गुट सफल रहा।
इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल चावला, आशीष रावत, सिद्धार्थ राणा, शुभम सिमल्टी, देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
एबीवीपी का दूसरा गुट 24 अगस्त को करेगा शक्तिप्रदर्शन
उधर, अब एबीवीपी के दूसरे गुट के दावेदार संजय तोमर की 24 अगस्त को प्रस्तावित रैली उनकी दावेदारी को पुख्ता करेगा। इसके लिए दूसरा गुट भी सक्रिय हो गया है। दरअसल, एनएसयूआइ, एबीवीपी समेत तमाम संगठनों में कई कई दावेदार मैदान में हैं। ऐसे में संगठन का अधिकारिक प्रत्याशी बनने के लिए छात्रों के गुट अपने ताकत झोंक रहे हैं।
संगठनों में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए तमाम रैलियां निकाली जा रही हैं। प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने के बाद चुनाव के लिए एक बार फिर शक्ति प्रदर्शनों का दौर चलेगा। इसी कड़ी में छात्रम संगठन के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी विरेंद्र रावत ने कॉलेज में रैली निकालकर अपने लिए समर्थन जुटाया।
फ्लैक्स-पोस्टरों से पटा कॉलेज
डीएवी कॉलेज में दो दिन पूर्व आचार संहिता लागू होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने दावा किया था कि निर्धारित मानकों के विपरीत लगी प्रचार सामग्री कॉलेज से हटवाई जाएगी, लेकिन यह दावा हवा साबित हुआ।
कॉलेज में अब भी चारों और प्रचार सामग्री लगी हुई है। तमाम संगठनों ने बड़े-बड़े फ्लैक्स और पोस्टर लगाए हैं। इतना ही नहीं आतिशबाजी से लेकर शोर शराबे तक के मामले में कॉलेज के छात्र संघ का चुनाव तमाम नियमों को ताक पर रखे हुए है। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

पढ़ें: एनएसयूआई और एबीवीपी आपस में भिड़े, पुलिस को आना पड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।