यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड गोल्ड कप में डीडीसीए ने बीएसएनएल को चार विकेट से हराया
उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में डीडीसीए ने बीएसएनएल दिल्ली को चार विकेट से हराया। दूसरे मैच में हरियाणा कॉल्ट्स ने ओएनजीसी को छह विकेट से शि ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: बीएसएनएल के बल्लेबाज जोगिंदर सिंह की शतकीय 167 रन की पारी पर दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के हिम्मत की 95 रन की पारी भारी पड़ गई। नतीजतन 35वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में डीडीसीए ने बीएसएनएल दिल्ली को चार विकेट से हराया। दूसरे मैच में हरियाणा कॉल्ट्स ने ओएनजीसी को छह विकेट से शिकस्त दी।
रेंजर्स मैदान में मुकाबला बीएसएनएल दिल्ली व डीडीसीए के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीएसएनएल की टीम ने जोगिंदर सिंह 167 व टुकूना शाहू 57 के दम पर निर्धारित 45 ओवर में सात विकेट पर 331 रन बनाए।
डीडीसीए की ओर से पुलकित नागर, वरुण सूद व सारंग रावत ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीसीए की टीम ने 33.4 ओवर में 332 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से हिम्मत सिंह ने 95, मयंक रावत 85 व मिलिंद कुमार ने 67 रन की पारी खेली। जबकि, बीएसएनएल की ओर से सुनील उपाध्याय ने तीन विकेट हासिल किए।
महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में ओएनजीसी व हरियाणा कॉल्ट्स के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओएनजीसी की टीम सुमित नरवाल 59 व मोहम्मद सैफ 49 के दम पर 42.4 ओवर में 194 रन पर आलआउट हो गई।
खबरें और भी
हरियाणा की ओर से अमनिंदर सिंह ने तीन व वरुण खन्ना ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने समीर कुरैशी की शानदार 107 रन की शतकीय पारी के दम पर 31.2 ओवर में 197 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। ओएनजीसी की ओर से मौहम्मद सैफ, प्रवीन गुप्ता व संजय पहल ने एक-एक विकेट लिया।