विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैनीताल को हराकर टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंचा देहरादून

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 21 Dec 2016 02:08 PM (IST)

राज्य स्तरीय विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून ने नैनीताल को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: राज्य स्तरीय विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून ने नैनीताल को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
श्री गुरुनानक बालक पब्लिक इंटर कॉलेज चुक्खुवाला में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने हरिद्वार को 3-2, दूसरे सेमीफाइनल में पौड़ी ने नैनीताल को 3-0 से हराया।

पढ़ें-शरदोत्सव मेले में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस रही विनर
अंडर-19 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने टिहरी को 3-0 व दूसरे सेमीफाइनल में पौड़ी ने नैनीताल को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-19 के पहले सेमीफाइनल नैनीताल ने हरिद्वार को 3-0 व दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने टिहरी को 3-0 से शिकस्त दी।

पढ़ें: एथलेटिक्स में उधमसिंह नगर ओवरऑल चैंपियन
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक माध्यमिक शिक्षा राकेश कुंवर ने किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल कुमार सती, सरदार अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह राजन, फूल्ला सिंह, गुरदीप सिंह, सेवा सिंह मठारू, रविंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
पढ़ें: रुद्रप्रयाग में चली क्रिकेट प्रतियोगिता में चौरास और दिल्ली रहे विजेता

पढ़ें:-दिव्यांशी, अदिति और वंश ने जीते बैडमिंटन के खिताब

पढ़ें:-दून स्कूल ने जीता पीसी बत्ता मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट