विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काले धन को सफेद करने के खेल में दून के कई बैंक भी रडार पर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 17 Dec 2016 01:15 PM (IST)Updated: Sun, 18 Dec 2016 06:05 AM (IST)

नोटबंदी के बाद से चार हजार करोड़ की नई करेंसी राज्य में विभिन्न बैंकों के जरिये बांटी जा चुकी है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: कमीशन पर काले धन को सफेद करने के खेल में दून के कई बैंक भी खुफिया एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। वहीं पुलिस भी खुफिया तरीके से यह जानकारी जुटा रही है कि किस बैंक में कब भारी मात्रा में नकदी जमा कराई गई और नई करेंसी के रूप में मोटी रकम की निकासी हुई।

दरअसल, नोटबंदी के बाद आम लोगों को जहां चंद हजार रुपयों के लिए कई-कई दिनों तक बैंकों और एटीएम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें बैंक में गए बिना ही नई करेंसी मिल जा रही है। हालांकि नोटबंदी के बाद से तकरीबन चार हजार करोड़ की नई करेंसी राज्य में विभिन्न बैंकों के जरिये बांटी जा चुकी है, लेकिन स्थिति अभी भी जस की तस है। इसी बात को लेकर खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हुए।

पढ़ें:-रुद्रपुर में 10 लाख की नई करेंसी के साथ दो गिरफ्तार
पिछले एक सप्ताह से बैंकों में नकदी के लेनदेन पर नजर रख रही खुफिया एजेंसियों को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। हालांकि जांच का हवाला देकर पुलिस अधिकारी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि बैंक कर्मियों की ओर से अपने नजदीकियों को बैक डोर से भारी मात्रा में नई करेंसी देने, काले धन को सफेद करने आदि की पुख्ता जानकारी मिली है।

पढ़ें:-साढ़े चार लाख रुपये की नई करेंसी के साथ एक गिरफ्तार
कहीं तो चल रहा नोट बदलने का खेल
बीते 28 नवंबर को राजपुर थाना क्षेत्र के एक होटल में नोट बदलने के खेल का पुलिस ने खुलासा किया था। यहां पुलिस को साढ़े चार लाख रुपये की नई करेंसी मिली थी। पकड़ा गया युवक पेशे से इलेक्ट्रीशियन था, जो कमीशन पर पुराने नोट बदल रहा था। इस मामले को पुलिस के हल्के में लेने का ही नतीजा रहा कि काले धन को सफेद करने के खेल में कई और चेहरे उतर आए।

पढ़ें:-एक किलो सोने के जेवर और डेढ़ लाख रुपये के साथ ज्वेलर गिरफ्तार
आयकर विभाग को भी दी गई पूरे मामले की जानकारी
देहरादून की एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि कमीशन पर नई करेंसी बदलने के गिरोह से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। आयकर विभाग को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई, वह अपने स्तर से इस मामले की जांच करेंगे।

पढ़ें:-पीएनबी के इस एप से करें किसी भी खाते में लेन-देन, जानिए

पढ़ें-नोटबंदी: इस तरह एडजस्टमेंट कर चला रहे हैं घर खर्च, जानिए...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।