Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दून स्ट्राइकर्स व वीबीसीए में होगी खिताबी भिड़ंत

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Fri, 08 Jul 2016 07:45 PM (IST)

    द दून ग्लोबल स्कूल झाझरा में चल रहे टूर्नामेंट में दून स्ट्राइकर्स और वीबीसीए ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब दोनों 10 जून को ख ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: बीबी अग्रवाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में दून स्ट्राइकर्स ने ओलंपस क्रिकेट अकेडमी को 76 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में वीबीसीए ने दून हीरोज को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
    द दून ग्लोबल स्कूल झाझरा में चल रहे टूर्नामेंट में आज दून स्ट्राइकर्स व ओलंपस क्रिकेट अकेडमी के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। दून स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विनीत (72), शुभल (11), शुभम (26) व जुबिन (नाबाद 13) की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए।
    ओलंपस क्रिकेट अकेडमी के वैभव ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओलंपस क्रिकेट अकेडमी की टीम निर्धारित ओवर में 93 रन बनाकर आउट हो गई। कुशल (10), नयन (10) व अभिषेक (10) ने सर्वाधिक योगदान दिया। दून स्ट्राइकर्स के लिए शुभल व आदित्य ने दो-दो विकेट चटकाए।
    दूसरा सेमीफाइनल दून हीरोज व वीबीसीए के बीच खेला गया। दून हीरोज ने पहले खेलते हुए अमन (20), आकाश (28), अभिषेक (18), शुभम (14) व मनीष (14) की बदौलत 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाए। दून हीरोज के लिए अनन्य ने तीन व आशीष ने दो विकेट झटके।
    जवाब में वीबीसीए ने विशाल के नाबाद अर्धशतक (80) व प्रथम (नाबाद 12) की मदद से निर्धारित लक्ष्य को 16 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 10 जून को दून स्ट्राइकर्स व वीबीसीए के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

    पढ़ें: पछवादून एफसी ने डीएमके एफसी को हराया