विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फुटबाल लीग में दून वैली के सामने एफसी दून बेबस

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 13 Sep 2017 08:39 PM (GMT+05:30)

दून के पवेलियन मैदान में चल रही लाला मेमोरियल फुटबाल जिला लीग में दून वैली ने एफसी दून को 4-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

फुटबाल लीग में दून वैली के सामने एफसी दून बेबस
फुटबाल लीग में दून वैली के सामने एफसी दून बेबस

देहरादून, [जेएनएन]: लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग ए डिविजन में दून वैली ने एफसी दून को 4-0 से करारी शिकस्त देकर पूरे अंक हासिल किए। 

पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में दून वैली व एफसी दून के बीच खेला गया मैच एकतरफा रहा। खेल के चौथे मिनट में दून वैली के फारवर्ड अमर ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला। 12वें मिनट में अंकित नेगी ने गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। 

मध्यांतर के बाद भी दून वैली हावी रही। 60वें मिनट में दून वैली के फारवर्ड शुभम राणा ने विपक्षी गोलक्षेत्र में मिली गेंद को नेट से उलझा दिया। 66वें मिनट में दून वैली के मिडफिल्डर बलविंदर सिंह ने गोल दागकर टीम को 4-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। 

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर की कोमल विश्व जूनियर कराटे में स्पेन में दिखाएगी जलवा

यह भी पढ़ें: सम्मान को शायद ज्यादा मेहनत की है दरकार: भूमिका शर्मा