विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ को खुले

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 09 May 2016 09:07 AM (IST)Updated: Tue, 10 May 2016 06:00 AM (IST)

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की शुरूआत हो गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 11 मई को खुलेंगे। बाबा केदार की उत्सव डोली कल शाम को केदारनाथ पहुंच गई थी। सुबह सात बजे जिलाधिकारी राघव लंघर, रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी शंकर लिंग, वेदपाठियों की उपस्थिति में केदारनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के ताले खोले गए।

इसके बाद उत्सव डोली ने मंदिर में प्रवेश किया और बाबा भोलेनाथ को भोग लगाने के साथ ही मंदिर के कपाट को भक्तों के लिए दर्शनार्थ खोल दिया गया। इस दौरान राज्यपाल केके पाल ने भी भोले बाबा के दर्शन किए।


अब छह माह तक केदारनाथ की पूजा यहीं होगी। कपाट खुलने के दौरान करीब दो बजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति में केदारपुरी बाबा भोले के जयघोष से गुंजायमान रही। इस दौरान सेना के बैंड की मधुर धुन से वातावरण और मनोहारी हो गया।


रविवार को मुखबा से रवाना हुई गंगोत्री की डोली आज सुबह भैरवघाटी से गंगोत्री के लिए रवाना हुई और दोपहर को गंगोत्री पहुंचने के बाद करीब साढ़े बारह बजे विधि विधान से गंगोत्री मंदिर के कपाट खोल दिए गए। वहीं, यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुनोत्री की डोली यमुनोत्री पहुंची और दोपहर करीब सवा एक बजे यमुनोत्री म्ंदिर के कपाट खोल दिए गए।

केदारनाथ के लिए 3314 ने कराया बायोमैट्रिक पंजीकरण
केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की सही लोकेशन ट्रेस करने के लिए दो दिनों में अभी तक 3314 यात्रियों ने बायोमैट्रिक पंजीकरण करवा दिया है। बिना पंजीकरण के लिए किसी भी यात्री को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपदा से सबक लेकर शासन ने वर्ष 2014 से चारधाम के लिए बायोमैट्रिक पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की थी, जिससे भविष्य में आने वाली आपदाओं में यात्रियों की सही लोकेशन के बारे में पता किया जा सके। पर्यटन विभाग ने गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि, फाटा, सीतापुर, सोनप्रयाग, केदारनाथ में पंजीकरण केन्द्रों की स्थापना कर शनिवार से पंजीकरण का कार्य भी सुचारु रूप से शुरू कर दिया है।
सात मई तक सभी केन्द्रों पर कुल 1206 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है, आठ मई तक 2108 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। 50 वर्ष से ऊपर वाले तीर्थयात्री को डाक्टर से मेडिकल जांच कराना आवश्यक होगा। उसके बाद ही उनका पंजीकरण किया जाएगा। यात्रियों के बाहरी क्षेत्र से बनाए गए पंजीकरण का सत्यापन का कार्य सोनप्रयाग में होगा। बायोमैट्रिक पंजीकरण के नोडल अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि जिले में छह पंजीकरण केन्द्रों में पंजीकरण कार्य सुचारु हो गया है।


पढ़ें-सत्संग में उमड़े बाल सेवक, विश्व शांति का दिया संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।