यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर आया मलबा, ट्रेनों का आवागमन ठप्प
हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर अचानक मलबा आ जाने से कई ट्रेनों का आवागमन ठप्प हो गया। कुछ ट्रेन हरिद्वार और रायवाला स्टेशनों पर हैं तो कुछ को देहरादून ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक के टनल में मलबा आने से ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। अमृतसर से देहरादून आने वाली अमृतसर एक्सप्रेस व शताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार में ही खड़ी है।
जबकि देहरादून से सहारनपुर जाने के लिए सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर निकली देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर मोतीचूर व 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस रायवाला स्टेशन में खड़ी है।
पढ़ें: उपासना एक्सप्रेस का इंजन रास्ते में फेल, सैंकड़ों यात्री रहे परेशान
एसएस करतार सिंह ने कहा की मलबा हटने का इन्तजार किया जा रहा है। इधर ट्रेनो के लेट होने यात्री बेहाल हैं। स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस के टिकटों की बिक्री भी रोक दी गई है। ट्रैक खुलने के बाद ही टिकट बिक्री शुरू होगी।