Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड में रात में आया भूकंप, पिथौरागढ़ में महसूस हुए तेज झटके

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 02 Dec 2016 10:58 AM (IST)

    बीती रात उत्‍तराखंड में भूकंप आया। इसका केंद्र अक्षांक्ष 29.8 डिग्री उत्तर और देशांतर 80.6 डिग्री पूर्व में भारत-नेपाल सीमा पर था। रिक्टर पैमाने पर इस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में गुरुवार रात 10 बजकर 23 मिनट आए भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। पिथौरागढ़ जिले में तेज झटके महसूस हुए, जबकि अन्य जनपदों में हल्के। हालांकि, इस दौरान कई जगह भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। जौलजीवी में एक घर में दरार पड़ने की सूचना है। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर था। रिक्टर पैमाने पर इसका परिमाण 5.2 था।

    भूकंप के झटके पिथौरागढ़ के अलावा चंपावत, पौड़ी, टिहरी, देहरादून समेत अनेक जनपदों में महसूस किए गए। नेपाल सीमा से लगे पिथौरागढ़, चंपावत समेत अन्य क्षेत्रों में यह झटके तेज थे।

    पढ़ें:-उत्तराखंड: भारत-नेपाल सीमा फिर थर्रायी, पिथौरागढ़ में भूकंप के तेज झटके

    उधर, मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र अक्षांक्ष 29.8 डिग्री उत्तर और देशांतर 80.6 डिग्री पूर्व में भारत-नेपाल सीमा पर था। रिक्टर पैमाने पर 5.2 की तीव्रता वाले भूकंप की गहराई 10 किमी थी। उधर, राज्य आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण केंद्र के अनुसार भूकंप से फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिलों से सूचना मांगी जा रही है।

    पढ़ें:-अब भूकंप आने से काफी पहले ही मिल जाएगी चेतावनी