विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार से चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, अर्द्धकुंभ में थी धमाके की साजिश

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 20 Jan 2016 09:57 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2016 08:46 PM (IST)

केंद्रीय खुफिया एजेंसी व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के रुड़की व ऋषिकेश से पांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। केंद्रीय खुफिया एजेंसी की सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के रुड़की से चार संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इनकी योजना अर्ध कुंभ मेले में धमाका करने साथ ही रुड़की में रेलवे ट्रैक उड़ाने की थी। इनके अलावा ऋषिकेश से भी एक संदिग्ध युवक हिरासत में लिया गया है।
पकड़े गए आतंकियों में रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी अखलाक, कोतवाली क्षेत्र रुड़की के जोरासी गांव निवासी ओसामा, लंढौरा कस्बा निवासी मोहम्मद अजीम व मोहम्मद मेहराज, लंडोरा निवासी हैं। इनके अलावा ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट से भी एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
रुड़की से गिरफ्तार आतंकियों के संबंध ईराकी आतंकी संगठन आइएसआइएस से बताए जा रहे हैं। चारों मंगलौर में छात्र बताए जा रहे हैं। इनमें मोहम्मद मेहराज ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है। इनके पास से मोबाइल व लैपटॉप भी बरामद हुए। पकड़े गए संदिग्धों की उम्र 18 से 22 साल के बीच है। चारों सोशल मीडिया के जरिये अपने आकाओं से जुड़े हुए थे। इसी के जरिये वे दिशा निर्देश लेते थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनकी योजना रुड़की में रेलवे ट्रेक उड़ाने की थी। सभी आतंकियों को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। उनके साथ हरिद्वार पुलिस के एक सीओ व दो इंसपेक्टर भी गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकवादी हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान हमला कर सकते हैं। उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में रुड़की से आतंकी अखलाक को धर दबोचा गया। इन आतंकियों के निशाने पर दिल्ली एनसीआर भी था।
ऋषिकेश में संदिग्ध पकड़ा


ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसके सामान से पुलिस की वर्दी, वन कर्मी का परिचय पत्र मिला। इस युवक ने अपना नाम पंकज झा निवासी सिपोर बिहार बताया।
पुलिस उपाधीक्षक सीपी अंथवाल ने बताया कि युवक के पास कुछ भांग की गोलियां भी मिली है । ऐतिहात के तौर पर इंटेलिजेंस ब्यूरो को सूचित करने के बाद देर रात से आईबी की अर्द्ध कुंभ टीम उससे पूछताछ में जुटी है।
पढ़ें- आतंकियों के पास पाक से पंजाब में घुसने के कई रास्ते हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।