विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में दूसरे की जमीन दिखा साढ़े 13 लाख हड़पे

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 29 May 2017 06:00 AM (IST)

पटेलनगर में जमीन के नाम पर रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। देहराखास निवासी दंपती पर एक व्यक्ति ने साढ़े 13 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

देहरादून में दूसरे की जमीन दिखा साढ़े 13 लाख हड़पे
देहरादून में दूसरे की जमीन दिखा साढ़े 13 लाख हड़पे

देहरादून, [जेएनएन]: पटेलनगर में जमीन के नाम पर रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। देहराखास निवासी दंपती पर एक व्यक्ति ने साढ़े 13 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसआइटी की जांच में मामला सही पाए जाने के बाद पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम प्रसाद बहुगुणा पुत्र नागेंद्र बहुगुणा ने एसआइटी में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि पारुल गुप्ता और उसके पति देवेश गुप्ता ने उन्हें देहराखास में एक जमीन दिखाई। 

जमीन का सौदा तय होने पर दंपती ने उनसे 13 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद जब पुरुषोत्तम ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि जमीन किसी और के नाम पर दर्ज है। उन्होंने दंपती से रुपये वापस मांगे तो इन्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष पटेलनगर रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 यह भी पढ़ें: जालसाज ने एसबीआइ को लगाया चूना, एटीएम से निकाले लाखों रुपये 

 यह भी पढ़ें: फोन कर पूछा एटीएम नंबर और पिन, खाते से उड़ाए 11 हजार