Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जेंटलमैन कैडेट्स को मिला काबिलियत का इनाम

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2016 11:51 AM (GMT+05:30)

    भारतीय सैन्‍य अकादमी में प्रशिक्षण पा रहे जेंटलमेंट कैडेट्स को अवार्ड सेरेमनी में उनकी काबिलियत का इनाम मिला है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून (जेएनएन)। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में कड़े प्रशिक्षण के बाद सैन्य अफसर बनने से महज कुछ कदम दूर जेंटलमैन कैडेट्स को उनकी काबिलियत का ईनाम मिला। मौका था अवार्ड सेरेमनी का, जिसमें कैडेट्स को व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफीज व बैनर्स से नवाजा गया। अकादमी के कमांडेंट लेज एसके सैनी ने भावी अफसरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा के मूलमंत्र दिए।

    पढ़ें:- आर्मी कैडेट कॉलेज की 107वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी, 50 कैडेट हुए आइएमए की मुख्यधारा में शामिल

    कमांडेंट ले.जनरल सैनी ने देश के भावी सैन्य अफसरों को विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित किया। खेत्रपाल सभागार में जेंटलमैन कैडेट्स को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने किसी भी परिस्थिति से सामना करने, बदलाव को आत्मसात करने व तकनीक में दक्षता हासिल करने की सीख दी। साथ ही याद दिलाया कि एक अफसर व जवान के बीच रिश्ते की अहमियत क्या है। कार्यक्रम में सेना के विभिन्न अफसरों समेत जेंटलमैन कैडेट्स उपस्थित थे।

    पढ़ें:- भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड से पहले कैंट क्षेत्र में मिला एक संदिग्ध