विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे बोल्डर, बालिका की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 01 Jun 2017 09:49 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2017 07:57 PM (IST)

पिथौरागढ़ के धारचूला में बारिश के दरम्यान गिरे बोल्डरों की चपेट में आकर एक बालिका की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे बोल्डर, बालिका की मौत
पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे बोल्डर, बालिका की मौत

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश अब आफत का सबब बनने लगी है। अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। पिथौरागढ़ के धारचूला में बारिश के दरम्यान गिरे बोल्डरों की चपेट में आकर एक बालिका की मौत हो गई, जबकि चौखुटिया क्षेत्र में उफान पर आए बरसाती नालों का मलबा कई घरों में जा घुसा। द्वाराहाट क्षेत्र में चार पेयजल योजनाएं बह गईं। नैनीताल के त्यूरीगाड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि तबाह हो गई। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक अभी राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

धारचूला तहसील के खुमती गांव से लगे जंगल में मवेशी चुगाने गई बालिका मनीषा (14 वर्ष) तब पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आ गई, जब बारिश होने पर वह घर लौट रही थी। पिथौरागढ़ के अलावा नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर व चंपावत में कई जगह डेढ़ से दो घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

कुमाऊं में ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। कैलास मानसरोवर मार्ग पर हिमपात से यात्रा की तैयारियों में जुटे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। इधर, गढ़वाल मंडल में पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। 

यह भी पढ़ें: बारिश से बेरीनाग में मकान ढहा, यमुनोत्री हाईवे चार घंटे रहा बंद

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में इस बार 20 जून तक पहुंच सकता है मानसून  

यह भी पढ़ें: बादल फटा और गांव की ओर लुढ़कने लगे बोल्डर, तभी हुआ चमत्कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।