विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाया, नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 18 Sep 2017 10:57 PM (IST)

युवक ने पहले युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। फिर बहाने से होटल बुलाकर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाया, नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाया, नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

देहरादून, [जेएनएन]: एक युवक ने युवती को होटल में बुलाने के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। 

कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने तहरीर में आकाश चौहान उर्फ समीर मल्होत्रा निवासी कांवली रोड पर आरोप लगाया था कि पहले उसने उनकी बेटी के साथ फेसबुक के जरिये दोस्ती की। 

इसके बाद बहाने से उसे एक होटल में बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: पहली के होते शिक्षक ने कर ली दूसरी शादी, पत्नी पहुंची थाने

यह भी पढ़ें: मासूम बेटे को अस्पताल में छोड़कर प्रेमी से मिलने भागी महिला 

यह भी पढ़ें: महिला ने पति को फोन पर बताई अपहरण की बात, पुलिस ने किया बरामद