Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोदी सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी: दिनेश सुंदरियाल

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 06 Feb 2019 08:53 PM (IST)

    इंटक के राष्टीय अध्यक्ष दिनेश सुन्द्रियाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की सभी नीति मजदूर व किसान विरोधी हैं। ...और पढ़ें

    मोदी सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी: दिनेश सुंदरियाल
    मोदी सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी: दिनेश सुंदरियाल

    देहरादून, जेएनएन। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्टीय अध्यक्ष दिनेश सुन्द्रियाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की सभी नीति मजदूर व किसान विरोधी हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी को हार के रूप में इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दिनेश सुन्द्रियाल ने कहा कि उत्तराखंड में इंटक को मजबूत किया जाएगा। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से पांचों सीटें राहुल गांधी की झोली में डाली जा सके। उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की बड़ी भूमिका रही है।

    राहुल गांधी मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर कर देश के लोगों को हकीकत से रूबरू करवा रहे हैं, लेकिन कई राज्यों में कांग्रेस के कुछ नेता पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को संगठन में कोई बड़ा पद नहीं देना चाहिए। उन्होंने मोदी व अमित शाह पर जमकर हमला किए, कहा मोदी जुमले बाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

     वह 12 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, इस दौरान उन्होंने कभी नहीं कहा कि उन्होंने चाय बेची है, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री के दावेदार बने वैसे ही जुमला गढ़ दिया कि मोदी पहले चाय बेजते थे। वह आज भी यह नहीं बता रहे कि वह चाय की दुकान कहां पर थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आड़े हाथों लेते कहा कि वह उपचुनाव में गोरखपुर की लोकसभा सीट तक नहीं बचा पाए और देश चलाने की बात करते हैं।  इस मौके पर मजदूर कांग्रेस इंटक उत्तराखंड के अध्यक्ष राहुल सोनकर आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष ने बीस लाभार्थियों को बांटे एक लाख रुपये के चेक

    यह भी पढ़ें: कैंट बोर्ड बैठक का वॉकआउट कर चले गए धर्मपुर विधायक विनोद चमोली