विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉर्ज ईवान ग्रेगरी मैन को 71वें एंग्लो इंडियन विधायक के रूप में किया नामित

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 01 May 2017 04:00 AM (IST)

भाजपा सरकार ने शिक्षाविद् जॉर्ज ईवान ग्रेगरी मैन को सरकार में 71 वें एंग्लो इंडियन विधायक के रूप में नामित किया है।

जॉर्ज ईवान ग्रेगरी मैन को 71वें एंग्लो इंडियन विधायक के रूप में किया नामित
जॉर्ज ईवान ग्रेगरी मैन को 71वें एंग्लो इंडियन विधायक के रूप में किया नामित

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा सरकार ने शिक्षाविद् जॉर्ज ईवान ग्रेगरी मैन को सरकार में 71 वें एंग्लो इंडियन विधायक के रूप में नामित किया है। भाजपा में इस पद के लिए कुछ नामों पर विचार करने के बाद आखिरकार जीआइजी मैन के नाम पर सर्वसम्मति बनी। सरकार के प्रस्ताव पर शनिवार को राज्यपाल डॉ. केके पाल ने मुहर लगाते हुए नया विधायक नामित कर दिया।

राज्य की चौथी विधानसभा में जीआइजी मैन 71वें एंग्लो इंडियन विधायक बनाए गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश विधानसभा में निर्वाचित विधायकों की संख्या 70 है। राज्य में 71वें विधायक के रूप में एंग्लो इंडियन विधायक को नामित करने की व्यवस्था है। प्रदेश की पहली निर्वाचित कांग्रेस सरकार में शिक्षाविद आरवी गार्डनर को एंग्लो इंडियन विधायक मनोनीत किया गया था। 

वर्ष 2007 में आई भाजपा सरकार ने शिक्षाविद कैरेन मेयर को विधायक के रूप में मनोनीत किया। वर्ष 2012 में कांग्रेस सरकार ने फिर से आरवी गार्डनर को एंग्लो इंडियन विधायक के रूप में नामित किया था। जीआइजी मैन देहरादून के कॉरमन स्कूल के संस्थापक व प्रधानाचार्य हैं। वह वर्ष 2007 से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। वह एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड हेड्स ऑफ एंग्लो इंडियन स्कूल्स के सचिव भी हैं।

 यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ने तलब की नियुक्तियों की फाइल

यह भी पढ़ें: जीएसटी से उत्तराखंड की आय में होगा 1000 करोड़ का इजाफा

यह भी पढ़ें: लंबे समय से डटे अधिकारी हटाएं जाएं: सतपाल महाराज