विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में 19 सितंबर से फिर परीक्षा लेगा मौसम

By gaurav kalaEdited By:
Published: Tue, 13 Sep 2016 08:06 PM (IST)Updated: Wed, 14 Sep 2016 07:45 AM (IST)

उत्तराखंड में बारिश के लिहाज से अगले पांच दिन कुछ राहत रहेगी। लेकिन, 19 सितंबर की शाम से बारिश में तेजी आ सकती है।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में बारिश के लिहाज से अगले पांच दिन कुछ राहत रहेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान तो यही कह रहा है। हालांकि, छिटपुट रूप से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा क्रम बना रहेगा। अलबत्ता, 19 सितंबर की शाम से बारिश में तेजी आ सकती है। इस बीच मंगलवार को राज्य में अनेक स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बौछारें पड़ीं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार जैसी स्थिति बन रही है, उसे देखते हुए अगले पांच दिन बारिश छिटपुट रूप से कुछ स्थानों तक सिमटी रहेगी। लेकिन, एक सिस्टम बन रहा है, जिसके 19 सितंबर की शाम से उत्तराखंड में प्रभावी होने की संभावना है और बारिश में तेजी आ सकती है।

पढ़ें: उत्तराखंड: नैनीताल में भारी बारिश, जलमग्न हुई सड़कें
यह सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक रह सकता है। हालांकि, इस सिस्टम को अभी मॉनीटर किया जा रहा है।
इस बीच मंगलवार को देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश समेत अन्य स्थानों पर बारिश हुई, जबकि कोटद्वार, हल्द्वानी क्षेत्र के साथ ही कुछ अन्य जगह सोमवार रात भी बदरा जोरदार ढंग से बरसे।

उत्तराखंड: बारिश से नैनीताल रोड़ बन गया नाला, तस्वीरें
कोटद्वार में मालन नदी भी उफान पर रही। मंगलवार सुबह नदी में एक बच्ची बहती दिखी, जब तक ग्रामीण उसे निकाल पाते वह उप्र की सीमा में बह गई। बाद में शव बरामद हुआ, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
वहीं, हल्द्वानी के पास शेरनाला में उफान पर आए बरसाती नाले में सोमवार रात कार बह गई थी, जिसमें सवार आठ लोगों को बचा लिया गया था, जबकि दो बह गए थे। उनकी तलाश जारी है।

पढ़ें: उत्तराखंड: कुमाऊं में भारी बारिश, पिथौरागढ़ में रास्ते बंद; 48 घंटे का हाई अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।