विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूपहले पर्दे पर छाएगा शक्तिमान घोड़ा, अमेरिका से मुफ्त मिलेगी दो लाख की टांग, पढ़े खबर...

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Wed, 23 Mar 2016 12:07 PM (IST)Updated: Sat, 26 Mar 2016 05:00 AM (IST)

किसी कहानी का प्‍लॉट क्‍या हो सकता है। एक प्रेम कहानी, परिवारों की दुश्‍मनी या फिर कोई बॉयोपिक या फिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। किसी कहानी का प्लॉट क्या हो सकता है। लव स्टोरी, दुश्मनी कोई बॉयोपिक या फिर एक घोड़ा। आप कहेंगे घोड़ा! तो आपको बता दें कि यह कोई आम घोड़ा नहीं बल्कि उत्तराखंड की सियासी भूचाल लाने वाले घोड़ा शक्तिमान है। इस खबर के साथ एक खुशखबरी यह भ्ाी है कि घोड़े के लिए अमेरिका से दाे लाख की कृत्रिम टांग मंगाई जाएगी। डॉक्टरों ने शक्तिमान की पहले लगाई टांग हटा दी है, उसे दवाई लगाने में दिक्कत आ रही थी।

करीब दस दिनों से देश- दुनिया में चर्चा का विषय बने शक्तिमान की कहानी अब जल्द रूपहले पर्दे पर भी नजर आ सकती है। सूत्रों की माने तो फिल्म इंडस्ट्री के कई फिल्म निर्माताओं की नजर शक्तिमान की कहानी पर है। इनमें से कुछ निर्माताओं ने देहरादून पहुंचकर पुलिस से भी संपर्क किया है।
शक्तिमान के इलाज के दौरान स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों से मदद के लिए हाथ उठे हैं। कोई प्रोटीन युक्त चारा भेज रहा है तो प्राइवेट चिकित्सकों ने भी इलाज में ना के बराबर फीस ली है। बता दें कि 14 मार्च को टांग टूट जाने के बाद शक्तिमान केवल देहरादून में चर्चाओं में नहीं रहा। बल्कि, शक्तिमान को दुनिया के कई बड़े अखबारों और पत्रिकाओं ने भी अपनी सुर्खियों में शामिल किया है।
उत्तराखंड में सियासी भूचाल को भी कुछ लोग शक्तिमान के साथ हुए हादसे से ही जोड़कर देख रहे हैं। इधर, दुनियाभर में आरोपी विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की छीछालेदर भी हुई है। इन सभी पहलुओं को फिल्म निर्माता अब भुनाने की योजना बना रहे हैं। ताकि, देश दुनिया में शक्तिमान की इस कहानी को बताया जा सके। एक अनुमान के तहत इंटरनेट पर इतनी जबरदस्त प्रसिद्धि अब तक बहुत कम विषयों और घटनाक्रमों को मिली है। शक्तिमान और फिर यहां शुरू हुई सियासी हलचल को फिल्म निर्माता अपने लिए बेहतर विषय मान रहे हैं।

शक्तिमान के लिए अमेरिका से आएगी दो लाख की कृत्रिम टांग
घायल घोड़े की सर्जरी के दौरान लगाई गई कृत्रिम टांग डॉक्टरों ने हटा दी है। दरअसल घोड़े को जख्म में दवाई लगाने में दिक्कत पेश आ रही थी। इसे देखते हुए अमेरिका से घोड़े के लिए तीन हजार डॉलर की कृत्रिम टांग मंगाई जाएंगी। इसकी भारतीय कीमत दो लाख रुपये है।

पढ़ें- पुलिस के घोड़े की टांग तोड़ने के आरोपी विधायक गणेश जोशी और प्रमोद बोरा को मिली सशर्त जमानत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।