विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड की सियासत में भूचाल लाने वाले शक्तिमान घोड़े की मूर्ति स्थापित

By sunil negiEdited By:
Published: Sun, 10 Jul 2016 03:18 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jul 2016 04:23 PM (IST)

शक्तिमान घोड़े की मूर्ति दून में स्थापित कर दी गई है। विधानसभा तिराहे पर मार्च में भाजपा की रैली के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: सूबे की सियासत में भूचाल ला देने वाला शक्तिमान प्रकरण अब हमेशा लोगों के जहन में रहेगा और जिंदा रहेंगी शक्तिमान की यादें। विधानसभा तिराहे पर बाकायदा शक्तिमान की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। इसी तिराहे पर मार्च में भाजपा की रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस का यह घोड़ा घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई। इस तिराहे का नाम अब शक्तिमान चौक होगा। इससे पहले पुलिस लाइन में मुख्यद्वार, अस्तबल, पार्क और पेट्रोल पंप का नामकरण शक्तिमान के नाम पर किया जा चुका है।


बता दें कि, बीती 14 मार्च को भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान की पिछली टांग टूट गई थी। इस मामले में भाजपा विधायक गणेश जोशी व दो अन्य नेताओं पर शक्तिमान को लाठी से प्रहार कर घायल करने का मामला दर्ज है। घायल शक्तिमान का जीवन बचाने के सभी संभव प्रयास किए गए। अमेरिका से उसके लिए कृत्रिम पांव भी लगाया गया मगर 20 अप्रैल को शक्तिमान की मृत्यु हो गई। शक्तिमान प्रकरण को लेकर तब सियासत भी खूब हुई।

पढ़ें: उत्तराखंड: शक्तिमान चला गया, जारी रहेगी सियासत
मुख्यमंत्री ने शक्तिमान की याद में विधानसभा तिराहे के नामकरण के साथ ही वहां शक्तिमान की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की थी। अब पुलिस महकमे ने शनिवार को इस तिराहे पर शक्तिमान की मूर्ति स्थापित कर दी। इसे हरिद्वार में तैयार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.सदानंद दाते ने बताया कि फिनिशिंग आदि में थोड़ा वक्त लगेगा। संभवत: विधानसभा सत्र से पहले मूर्ति का अनावरण होगा।

उन्होंने बताया कि शक्तिमान की याद में पुलिस लाइन में पार्क तैयार किया गया है और वहां भी इसकी छोटी मूर्ति लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप को 'शक्तिमान पुलिस फिलिंग स्टेशन' नाम दिया गया है। यही नहीं, पुलिस लाइन के गेट नंबर दो और अस्तबल का नाम शक्तिमान के नाम पर ही रखा गया है।

पढ़ें:-उत्तराखंड की सियासत में भूचाल लाने वाला शक्तिमान घोड़ा नहीं रहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।