Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कॉलेज के हॉस्‍टल में लगी आग, लाखों का सामान राख

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sat, 20 Aug 2016 01:01 PM (IST)

    देहरादून के द्वारिका स्टोर के पास स्थित एक इंस्‍टीट्यूट के हॉस्टल में आज सुबह आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: क्षेत्र के द्वारिका स्टोर के पास स्थित एक इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में आज सुबह आग लग गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हास्टल में रखे छात्राओं के सामान जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस के अनुसार, देहरादून द्वारिका स्टोर के पास हरिद्वार स्थित सीआइएम के कुआंवाला इंस्टीट्यूट का छात्रावास है। सुबह यहां रहने वाली छात्राएं कॉलेज गई हुई थी। इसी दौरान छात्रावास से धुआं उठने लगा।

    पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी और सीपीयू की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से छात्रावास के कमरों में रखे छात्राओं के लैपटॉप व अन्य सामान जलकर राख हो गए।

    पढ़ें:-पति देर रात पहुंचा घर, कुछ देर बाद घर से निकलने लगी आग की लपटे; तभी...