विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक करोड़ से अधिक जमा करने पर 200 खाताधारकों को नोटिस

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 27 Dec 2016 12:32 PM (IST)Updated: Wed, 28 Dec 2016 05:03 AM (IST)

आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद खातों में पुराने नोटों से जमा की गई राशि की जांच आयकर विभाग ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [सुमन सेमवाल]: आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद खातों में पुराने नोटों से जमा की गई राशि की जांच आयकर विभाग ने तेज कर दी है। विभाग की नजर बड़ी जमा राशि पर है और अब तक की जांच में अधिकारियों को उत्तराखंड के 200 खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक की जमा की जानकारी मिल चुकी है। इन सभी खाताधारकों को आयकर विभाग ने नोटिस भी जारी कर दिए हैं।

आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग को इन खातों में जमा राशि का ब्योरा बैंकों से एक्सेलशीट में प्राप्त हुआ है। लिहाजा, इन खाताधारकों का प्रोफाइल अभी विभाग को नहीं मिल पाया है। वहीं, जनधन खातों में जमा बड़ी राशि के 255 से अधिक मामले अब तक संज्ञान में आ चुके हैं। इन खाताधारकों को भी नोटिस भेजे जा चुके हैं। यानी अब तक विभाग 455 से अधिक नोटिस जारी कर चुका है।

पढ़ें-ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद ही बैंक प्रबंधन ने दिए रुपये

कई ऐसे जनधन खातों की जानकारी भी प्राप्त हुई है, जिनमें 10 लाख रुपये से अधिक राशि जमा की गई। जांच के दायरे में लिए गए अधिकतर जनधन खातों में एक लाख रुपये से अधिक रुपये जमा किए गए हैं। दो ऐसे खाते भी मिले हैं, जिसमें क्रमश 60 और 25 लाख रुपये जमा किए गए हैं। ये दोनों खाते दून की दो अलग-अलग बैंक शाखा के हैं।

पढ़ें-वेतन मिला न पेंशन, बटुआ खाली; अभी दो दिन और इंतजार

आयकर के समक्ष पेश होने की मनाही

आयकर विभाग ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि जमा राशि का ब्योरा देने के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ अभी जमा की गई रकम का स्रोत बताने के प्रमाण भेजने होंगे। जरूरत पड़ने पर विभाग उन्हें खुद बुला लेगा।

पढ़ें- बैंक कर्मियों ने पेश की मिसाल, सैलरी से निकाले सिर्फ पांच हजार

एक जनवरी के बाद जांच तेज

आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कुमार के मुताबिक रोजाना की कार्रवाई की जानकारी केंद्र को दी जा रही है। साथ ही वहां से मिलने वाले निर्देशों का पालन किया जा रहा है। फिलहाल विभाग का ध्यान नोटिस जारी करने पर है और एक जनवरी के बाद जांच की गति बढ़ाई जाएगी।

पढ़ें-नोटबंदी: इस तरह एडजस्टमेंट कर चला रहे हैं घर खर्च, जानिए...

पढ़ें-गुडलक को एकत्र किए नोट, बै़डलक होते देख बैंक में किए जमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।