विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैने कुछ गलत नहीं किया, बल्कि कर्तव्य का पालन कियाः हरीश रावत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 23 Apr 2016 02:42 PM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2016 09:49 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कोर्ट के लिखित आदेश आने से पहले मुख्यमंत्री की हैसियत से कैबिनेट की बैठक करने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कोर्ट के लिखित आदेश आने से पहले मुख्यमंत्री की हैसियत से कैबिनेट की बैठक करने को सही करार दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है, बल्कि कर्तव्य का पालन किया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद उनके मुख्यमंत्री की हैसियत से काम करने पर भाजपा नेता बवाल मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार हाई कोर्ट के लिखित आदेश के बगैर राष्ट्रपति शासन हटाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जा सकता है, तो उन पर क्यों सवाल उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के जिस आदेश के खिलाफ केंद्र सुप्रीम कोर्ट गया, उसी आदेश का सम्मान करते हुए मैने भी कर्तव्य का पालन किया। ओपन कोर्ट में जो भी मौखिक आदेश होता है, वह उसी समय से लागू माना जाता है। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री की हैसियत से जो कार्य किए उसमें गलत क्या है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर उत्तराखंड में कांग्रेस और उनके खिलाफ अघोषित युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा तथ्यों को गलत तरीके से प्रचारित कर रही है।
हरीश रावत ने भाजपा पर उत्तराखंड के माहौल को विषाक्त करने का भी आरोप लगाया। साथ ही राष्ट्रपति शासन की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सहयोगी विधायकों की सुरक्षा बढ़ाने की भी जरूरत जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पीडीएफ के विधायकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे।
गौरतलब है कि 21 अप्रैल को हाई कोर्ट के राष्ट्रपति शासन हटाने के आदेश के बाद से हरीश रावत मुख्यमंत्री की हैसियत से कार्य करने लगे थे। इस दौरान उन्होंने दो बार कैबिनेट की बैठक भी की। बाद में 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी।
पढ़ें-अजय भट्ट ने बोला हरीश रावत पर हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।