Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    परिणय सूत्र में बंधेंगे अभिनेता करन शर्मा और टिआरा कर

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jul 2016 11:27 AM (GMT+05:30)

    देहरादून निवासी टीवी अभिनेता करन शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी सिंगिनी बनने जा रही हैं इंडियन आइडल सीजन पांच की फाइनलिस्ट रह चुक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: एक नई पहचान, पवित्र रिश्ता, यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले देहरादून के करन शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इंडियन आइडल सीजन पांच की फाइनलिस्ट रह चुकी टिआरा कर उनकी संगिनी बनने जा रही हैं। टिआरा कर 'आशिकी' जैसे धारावाहिक में भी काम कर चुकी है।
    मूल रूप से देहरादून के रानीपोखरी न्याय पंचायत के घमंडपुर निवासी करन शर्मा के पिता रिटायर्ड फौजी राम किशोर सेमवाल ने भी खुशी जताते हुए करन और टिआरा को शुभकामनाएं दी। छोटे परदे के कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय से देवभूमि का नाम रोशन कर रहे करन शर्मा ने फोन पर बताया कि पिछले वह काफी समय से टिआरा के संपर्क में हैं।

    देखिए, इरफान की 'मदारी' का मजेदार ट्रेलर, पुलिस को नचाते आ रहे नजर! - See more at: http://www.zoo-starazagora.com/topics/jimmy-shergill#sthash.icoqmXoS.dpuf

    देखिए, इरफान की 'मदारी' का मजेदार ट्रेलर, पुलिस को नचाते आ रहे नजर! - See more at: http://www.zoo-starazagora.com/topics/jimmy-shergill#sthash.icoqmXoS.dpuf

    देखिए, इरफान की 'मदारी' का मजेदार ट्रेलर, पुलिस को नचाते आ रहे नजर!
    उन्होंने कहा कि टिआरा से मिलने के बाद मुझे लगा कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। तब मैंने अपने परिवार को इस बारे में बताया तो वे भी राजी हो गए। करन शर्मा ने बताया कि उन्होंने सगाई के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं बताया। बल्कि कुछ दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में ही उन्होंने सगाई की है। बताया कि टिआरा फिलहाल एक्टिंग में अपना कॅरियर बनाने पर ध्यान दे रही है। शीघ्र ही वह परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। करन शर्मा के जन संपर्क अधिकारी हिमांशु शुक्ला, बहनोई नरेश उनियाल सहित परिजनों व रिश्तेदारों ने भी खुशी जताते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

    हॉट लुक में नजर आईं अभिनेत्री रूप दुर्गापाल, देखें तस्वीरें