विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रासकंट्री में स्पोर्ट्स हॉस्टल काशीपुर का दबदबा, क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने दिया ईनाम

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sun, 04 Sep 2016 04:15 PM (IST)Updated: Mon, 05 Sep 2016 07:00 AM (IST)

मसूरी में यूथ रन के अंतर्गत आयोजित 12.5 किमी ओपन क्रासकंट्री दौड़ में पहले तीन स्थानों पर स्पोर्ट्स हॉस्टल काशीपुर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मसूरी, [जेएनएन]: उत्तराखंड के देहरादून जनपद स्थित मसूरी में यूथ रन के अंतर्गत आयोजित 12.5 किमी ओपन क्रासकंट्री दौड़ में पहले तीन स्थानों पर स्पोर्ट्स हॉस्टल काशीपुर के धावक रहे। उन्हें टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने ईनाम दिया।
मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मसूरी एथलिटिक्स एसोसिएशन और नंदकिशोर बंबू खेल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में गढवाल टैरेस से आयोजित मसूरी यूथ रन क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता की गई।

पढ़ें: दिल्ली ने हरियाणा को पराजित कर कब्जाया अंचल फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब
12.5 किमी की ओपन दौड़ प्रतियोगिता स्पोर्ट्स हॉस्टल काशीपुर के प्रवीण कुमार पटेल ने जीती। काशीपुर के ही मोहन सैनी दूसरे व नीरज कुमार मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। 40 साल से अधिक आयुवर्ग की पांच किमी की वेटरन क्रासकंट्री दौड़ में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के मुकेश राणा पहले, मसूरी के राजकुमार दूसरे व मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
16 वर्ष से कम बालक आयु वर्ग की 5 किमी क्रासकंट्री दौड़ में अनु कुमार पहले, भरत वर्मा दूसरे व मसूरी के विक्रम रमोला तीसरे स्थान पर रहे। 16 वर्ष से कम आयुवर्ग में बालिकाओं की दौड़ में मसूरी की कुमारी राधा पहले, निशिता शाह दूसरे व सृष्टि शाह तीसरे स्थान पर रहीं।

पढ़ें: उत्तराखंड में क्रिकेट अकादमी खोलना चाहते हैं स्टार क्रिकेटर प्रवीण कुमार
12.5 किमी ओपन वर्ग में पहले तीन स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 36 हजार एवं वेटरन वर्ग के पहले तीन स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 18 हजार नकद पुरस्कार भी दिए गये। हर वर्ग में पहले 10 स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट के साथ ट्राफियां प्रदान की गयीं।
भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, उत्तराखण्ड खेल विभाग में उपनिदेशक सतीश सार्की, पारंपरिक खेल उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर बॉक्सिंग कोच पूजा यादव, मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बीएस नेगी, सुरेश गोयल, अनुज तायल, बिजेंद्र पुण्डीर, नंदलाल, रूपचंद, सोम कुमार, पालिका सभाषद शशी रावत, उषा चौधरी आदि उपस्थित थे।

पढ़ें: सेंट जोजफ्स अकेडमी ने कब्जाया गर्ल्स बास्केटबाल टूर्नामेंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।