विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को मिले ग्रीन बोनसः किशोर उपाध्याय

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 26 Aug 2017 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 26 Aug 2017 10:46 PM (IST)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र सरकार से उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने की मांग की। उन्होंने प्रदेश भाजपा पर तंज भी कसे।

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को मिले ग्रीन बोनसः किशोर उपाध्याय
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को मिले ग्रीन बोनसः किशोर उपाध्याय

मसूरी, [देहरादून]: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड को केंद्र सरकार की आरक्षण की परिधि में आना चाहिए और प्रदेश को ग्रीन बोनस मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र के लिए एक विकास नीति बनाई जानी चाहिए। जिस प्रकार से अमेजन के जंगलों को बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कम्युनिटी आगे आई है उसी की तर्ज पर मध्य हिमालय को बचाने के लिए भी अंतरराष्ट्रीय कम्युनिटी को आगे आना चाहिए।

कुलड़ी क्षेत्र के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के पर्यावरण को बचाना है तो इसके लिए प्रदेश को ग्रीन बोनस मिलना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के मंत्री व विधायक आपस में लड़ झगड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था से उनको कोई मतलब नहीं है, चारों ओर अराजकता की स्थिति बनी हुई। इसी का नतीजा है कि बीते तीन महीनों में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और राजस्व में कमी आई है। 

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास डबल ही नहीं वरन ट्रिपल इंजन की सरकारें हैं, लेकिन फिर भी अभी तक कहीं भी विकास नहीं दिखा है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, जोत सिंह बिष्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल, भगवान सिंह धनाई आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सर्किल रेट पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ने सीएम को लिखा पत्र

यह भी पढ़ें: भाजपा में खुद को असहज महसूस कर रहे पूर्व कांग्रेसी

यह भी पढ़ें: बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार; संघ सामाजिक संगठन, कर सकता है समीक्षा: कौशिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।