विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2016 01:28 PM (IST)Updated: Mon, 26 Dec 2016 06:30 AM (IST)

देहरादून के रायवाला में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन कर्मी तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर हरिद्वार ले गए हैं।

News Article Hero Image

रायवाला, [जेएनएन]: रायवाला क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना एक तेंदुआ वांसती मंदिर के कैप्टन फार्म के पास लगे पिंजरे में कैद हुआ है।

रविवार सुबह करीब छह बजे नियमित गश्त पर निकली टीम को तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। पिंजरे के पास जाकर देखने पर उसमे तेंदुआ के फंसे होने का पता चला। टीम ने इसकी सूचना रेंज अधिकारी और पार्क निदेशक को दी। पार्क निदेशक सनातन ने बताया कि पिंजरे में फंसे तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर हरिद्वार ले गए, जहां इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि पकड़ा गया तेंदुआ आदमखोर है या नहीं। रायवाला क्षेत्र में दो साल के अंतराल में तेंदुए ने 12 लोगों की जान ले चुका है।
पढ़ें: जंगली सुअर के लिए ग्रामीणों ने लगाया था जाल, फंस गया तेंदुआ
इस दौरान अब तक पांच तेंदुए पिंजरे में कैद हो चुके हैं। बाबजूद इसके क्षेत्र में तेंदुए का आतंक कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने पकड़े गए तेंदुए को मारने की मांग की है। ग्राम प्रधान राखी गिरि, जिला पंचायत देवेंद्र नेगी, सुदेश कंडवाल, अनीता कंडवाल का कहना है कि पकड़े गए तेंदुए को जंगल में छोड़ देने से समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सकता।
पढ़ें:-खेत में मृत मिला तेंदुआ, शरीर में दांतों और पंजों के निशान

पढ़ें: तेंदुए से भिड़कर दस साल के बच्चे को बचा लाई मां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।