Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कालसी में तेंदुए का आतंक, छह बकरियों को बनाया निवाला

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 29 Jun 2016 01:03 PM (IST)

    कालसी ब्लाक क्षेत्र के आबादी क्षेत्र से सटे पानोई जंगल में तेंदुए ने छह बकरियों को निवाला बना लिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विकासनगर, [जेएनएन]: बरसात में हरियाली बढ़ने पर वन्यजीवों की सक्रियता भी बढ़ गयी है। छिपने के लिए उपयुक्त जगह मिलने के चलते वन्यजीवों ने आबादी क्षेत्र से सटे जंगलों को चुना है। कालसी ब्लाक क्षेत्र के आबादी क्षेत्र से सटे पानोई जंगल में तेंदुए ने छह बकरियों को निवाला बना लिया।
    कालसी के खोई गांव निवासी सूरत सिंह ने अपनी 22 बकरियां चुगान के लिए पानोई जंगल में छोड़ी थी। गत रात 16 बकरियां ही घर लौटीं तो पशुपालक ने बकरियों की तलाश की। सुबह उसकी छह बकरियां जंगल में मरी मिली। इन्हें तेंदुए ने अपना निवाला बना रखा था।

    पढ़ें:-हाथियों के आतंक से नकरौंदा के दो दर्जन किसानों ने की खेती से तौबा
    पशुपालक ने इसकी जानकारी चकराता वन प्रभाग व तहसील प्रशासन को दी। पानोई जंगल में तेंदुए की सक्रियता से खोई के ग्रामीणों की नींद उड़ गयी। किसान जंगल से सटे अपने खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं। घर के मुखिया ने बच्चों व महिलाओं को अपने घरों के आंगन में ही रहने व ध्यान रखने की हिदायत दी।
    पढ़ें-उत्तराखंड में हर माह 20 हेक्टेयर खेत तबाह कर रहे वन्यजीव

    पढ़ें-कोटद्वार में शौच को गई वृद्धा को गुलदार ने बनाया निवाला