Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऋषिकेश में तारबाड़ के जाल में फंसकर तेंदुए ने तोड़ा दम

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jun 2016 01:20 PM (IST)

    श्यामपुर खदरी के लक्कड़घाट विस्थापित क्षेत्र में तारबाड़ में फंसकर एक तेंदुए ने दम तोड़ दिया। इस मादा तेंदुए की उम्र करीब तीन साल बताई जा रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ऋषिकेश। श्यामपुर खदरी के लक्कड़घाट विस्थापित क्षेत्र में तारबाड़ में फंसकर एक तेंदुए ने दम तोड़ दिया। इस मादा तेंदुए की उम्र करीब तीन साल बताई जा रही है।
    लक्कड़घाट में गन्ने के खेत को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तारबाड़ का जला लगाया हुआ था। सुबह गश्त कर रहे वन बीट अधिकारी सुरेंद्र कंडवाल व बीट सहायक राजबहादुर ने सड़क किनारे तेंदुए की आवाज सुनी।
    इस पर वह मौके पर गए तो देखा कि तार के जाल में गुलदार तेंदुआ फंसा हुआ था। कुछ ही देर में इस मादा तेंदुए ने दम तोड़ दिया। वन कर्मियों ने इस तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    पढ़ें- सैलानियों से गुलजार हुआ राजाजी का आंगन