Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2016 01:12 PM (IST)

    महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने डोईवाला में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    डोईवाला, देहरादून [जेएनएन]: महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने डोईवाला में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप भी लगाया।
    डोईवाला नगर में निकाली गई रैली के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में की गई वृद्धि पर भी आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेत्री मधु थापा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में महंगाई आसमान छू रही है।

    पढ़ें-पट्रोल की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
    उन्होंने कहा कि जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार अब जनता पर उत्पीड़न कर रही है। दिनोंदिन महंगाई बढ़ रही है। अब केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाया जाएगा। ऋषिकेश रोड से ब्लॉक मुख्यालय तक निकाली गई रैली में किशोर थापा, देव सिंह, सुमित नंदा, सुनीता आदि शामिल थे।

    पढ़ें-बाजपुर में प्रस्तावित फ्लाईओवर के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
    पढ़ें-चंपावत जिला मुख्यालय में गरजे सीमांत तल्लादेश के लोग

    पढ़ें-सितारगंज में प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना