यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में मनस्वी की शानदार प्रस्तुति
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के लिए खास रहा। यहां की बेटी अभिनेत्री मनस्वी ने समारोह में आधे घंटे की परफारमेंस में चांद लगाया।

देहरादून, [जेएनएन]: आखिर वो पल आ ही गया, जिसका इंतजार देवभूमि के लोग बेसब्री से कर रहे थे। दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति यानी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह उत्तराखंड के लिए बेहद खास रहा।
उत्तराखंड की बेटी अभिनेत्री मनस्वी ममगाईं ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से समारोह में चार चांद लगाया। मनस्वी की प्रस्तुति करीब आधे घंटे की रही और उन्होंने बॉलीवुड गीतों पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को लेकर मनस्वी 16 जनवरी को अमेरिका रवाना हो गई थी।
पढ़ें:-देवभूमि पहुंचे बिग बी अमिताभ ने ट्वीट कर कही दिल की बात
भले ही मनस्वी का जन्म दिल्ली में हुआ हो, लेकिन वह मूल रूप से बागेश्वर जिले के गढ़सेर निवासी हैं। साथ ही उनकी ननिहाल भी नैनीताल में है। वह हर साल यहां छुट्टी बिताने आते हैं। वह ट्रंप के चुनाव प्रचार से भी जुड़ी रही हैं।
पढ़ें: महानायक अमिताभ बच्चन ने लिया झंगोरे की खीर का लुत्फ
मनस्वी फेमिना मिस इंडिया वल्र्ड 2010 और इलिट मॉडल लुक इंडिया 2016 का टाइटल जीत चुकी हैं। उन्होंने बालीवुड में 2014 में कदम रखा और वह अजय देवगन की फिल्म एकशन जेक्शन में नकारात्मक भूमिका में नजर आई थीं। मनस्वी अपने कई साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ कर चुकी हैं।

