विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमबीबीएस और बीडीएस स्टेट काउंसिलिंग प्रक्रिया आज से

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 16 Jul 2017 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2017 05:07 PM (IST)

एमबीबीएस-बीडीएस की स्टेट काउंसिलिंग प्रक्रिया रविवार (16 जुलाई) से प्रारंभ होगी। हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल चिकित्सा विश्वविद्यालय ने इस बाबत जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

एमबीबीएस और बीडीएस स्टेट काउंसिलिंग प्रक्रिया आज से
एमबीबीएस और बीडीएस स्टेट काउंसिलिंग प्रक्रिया आज से

देहरादून, [जेएनएन] एमबीबीएस-बीडीएस की स्टेट काउंसिलिंग प्रक्रिया रविवार (16 जुलाई) से प्रारंभ होगी। हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल चिकित्सा विश्वविद्यालय ने इस बाबत जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। विवि के कुलसचिव डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि काउंसिलिंग शेड्यूल, सीट, फीस व अन्य जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। काउंसिलिंग से हल्द्वानी, दून और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के अलावा राज्य के प्राइवेट कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें आवंटित होंगी।

 

विदित रहे कि नीट का रिजल्ट आने के बाद से ही होनहार छात्र-छात्राएं दाखिले का गणित भिड़ाने में जुटे हैं। गत वर्षों का काउंसिलिंग रिकार्ड देखें तो उत्तराखंड में 720 में से 400 अंकों तक सरकारी कोटे की सीट मिलने की संभावना है। जबकि प्राइवेट कॉलेजों में इससे भी कम अंकों पर इस साल सीट मिल सकती है। गत वर्ष के दाखिलों को देखें तो नीट में सामान्य वर्ग के 208 स्टेट रैंक वाले छात्र को दून मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला था। इसी प्रकार हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 220 रैंक व श्रीनगर कॉलेज में 221 रैंक वाले छात्र को दाखिला मिल गया था। पहली बार प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस की सभी सीटों के लिए सेंट्रलाइज काउंसिलिंग कराई जाएगी।

 

आतंक प्रभावितों के बच्चों को दाखिला

देश में कहीं भी आतंक का शिकार हुए परिवार के बच्चों के लिए राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एक-एक सीट आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा एक-एक सीट कश्मीरी विस्थापितों के लिए आरक्षित है।

 

काउंसिलिंग में कब क्या

पंजीकरण, शुल्क जमा व विकल्प चयन- 16 जुलाई दोपहर एक बजे से 21 जुलाई दोपहर एक बजे तक।

सीट आवंटन: 24 जुलाई

आवंटित सीट पर दाखिला: 31 जुलाई तक

 

नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी

देहरादून: एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की आंसर की  वेबसाइट अपलोड कर दी है। यदि कोई अभ्यर्थी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है तो वह आंसर की अपलोड होने के तीन दिन के भीतर info.hnbumu@gmail.com पर आपत्ति दाखिल कर सकता है या लिखित आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सूचना विवरणिका देख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज सेना को सौंपने की हो रही तैयारी

यह भी पढ़ें: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 सीटें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।