विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोईवाला में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 10:03 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 10 Apr 2017 04:02 AM (GMT+05:30)

देहरादून के डोईवाला में एक युवती से दुष्‍कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डोईवाला में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
डोईवाला में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

डोईवाला, [जेएनएन]: डोईवाला थानाक्षेत्र में थानो के समीप एक युवती से एक युवक ने पहले छेड़छाड़ की और फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तहरीर में युवती ने बताया कि शनिवार शाम वह घर जा रही थी। मार्ग पर गांव के ही संदीप पुत्र नंदकिशोर निवासी ग्राम सीरियल पोस्ट ऑफिस थानों ने उसे रोका और छेड़खानी शुरू कर दी। उसके बाद घसीट कर उसे जंगल की ओर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। 

उसके चिल्लाने पर संदीप उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसके बाद उसे थानो से गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें: छात्रा को स्कूल छोड़ने का झांसा देते हुए बाइक पर बैठाया, खेत में ले जाकर किया दुष्‍कर्म 

यह भी पढ़ें: रुड़की में पिता ने दत्तक पुत्री को बनाया हवस का शिकार

यह भी पढ़ें: बीफार्मा स्टूडेंट के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।