Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैलाश खेर को सीरियल के लिए दिया गया धन: सीएम हरीश रावत

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2016 02:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने केदारनाथ पर एक संगीतमय सीरियल बनाया है। जो पैसा दिया गया, वह सीरियल का था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने केदारनाथ पर एक संगीतमय सीरियल बनाया है। उनकी दिली इच्छा थी कि वह केदार का भजन गा कर सुना दें। जो पैसा दिया गया, वह सीरियल का था। प्रचार प्रसार के लिए सेलेब्रिटी का उपयोग हर राज्य करता है। यह उत्तराखंड को तय करना है कि चार धामों का प्रचार प्रसार होना चाहिए या नहीं।

    सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने गायक कैलाश खेर को केदारनाथ में भजन के लिए पैसा देने के आरोपों पर भी सरकार का पक्ष रखा। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि जो पैसा खर्च किया गया है, वह यात्रियों की आमद से न केवल वसूल होगा, बल्कि कमाया भी जाएगा। जो सीरियल बनाया गया है, उसमें कई कलाकार विशुद्ध भाजपाई हैं। हेमा जी के दर्शन भी कराए गए हैं। भाजपा ने स्पर्श गंगा के लिए जितना पैसा समर्पित किया, हमने तो पूरा भी उतना नहीं किया है।

    पढ़ें: रामनगर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कांग्रेस पर किए तीखे वार

    एक्जिट पोल देख उच्छश्रृंखल हो रही भाजपा
    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ओपिनियन पोल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो भाजपा को काफी आगे दिखाया जा रहा है। यदि वे आगे हैं तो सब्र रखे, संयम रखें। जो डाली फलों से लदी होती है, वह तो हमेशा झुकती है लेकिन यहां तो भाजपा उच्छश्रृंखल हो रही है। भाजपा तो अब बिना मुद्दे के भी आरोप प्रत्यारोप में जुट गई है। यह हैरत भरा है।

    पढ़ें: सीएम हरीश रावत के सलाहकार पर हमला हो सकता है चुनावी स्टंट: कुंवर चैंपियन

    2018 तक 40 लाख का लक्ष्य
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें तो आपदा के बाद चारधाम यात्रा तक बंद करने के लिए कहा गया था लेकिन सरकार ने इसे सुचारू रखा। इस बार अभी तक चारधाम में 15 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। सरकार का लक्ष्य इस आंकड़े को वर्ष 2018 तक 40 लाख तक ले जाने का है।

    आपदा प्रभावितों के बच्चों की शिक्षा के लिए फंड
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आपदा में जान गंवाने वालों के बच्चों की पढ़ाई के लिए एक करोड़ रुपये से फंड स्थापित किया है। प्रतिवर्ष इसमें एक करोड़ डाल कर इसे पांच करोड़ तक किया जाएगा। सरकार धाद के सहयोग से इसे चलाए जाने का विचार है।

    पढ़ें: भाजपा को दल-बदल के पाप का जनता देगी जवाब: मुख्यमंत्री हरीश रावत

    भट्ट के बयान पर किया पलटवार

    मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने नरकंकालों के विषय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कहा कि तीन वर्ष पूर्व जिसे आपदा का हत्यारा कहा था, अब उसे भाजपा ने गले लगाया है। अब वे खुद भी आपदा के हत्यारों के साथ पाप करने में बराबर के भागीदार हो गए हैं।

    खबरें और भी

    पढ़ें:-हरीश रावत सरकार को उखाड़ फेंकेगा अनुसूचित समाज: अजय टम्टा