Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड: मौसम का खलल, सात घंटे रोके गए केदारनाथ यात्री

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Sun, 28 Aug 2016 07:30 AM (IST)

    केदारनाथ क्षेत्र में सुबह से ही जोरदार बारिश हुई। इसे देखते हुए प्रशासन ने ऐहतियातन सुबह साढ़े छह बजे ही सोनप्रयाग में 131 और गौरीकुंड में 122 यात्रिय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: चारधाम यात्रा में मौसम का खलल बरकरार है। भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रियों को सुबह ही गौरीकुंड व सोनप्रयाग में रोक लिया गया था। दोपहर में मौसम खुलने पर ही इन 213 यात्रियों को रवाना किया गया। यही नहीं, बदरीनाथ व गंगोत्री राजमार्ग भी घंटों बाधित रहे। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम विभाग ने आगे भी गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
    केदारनाथ क्षेत्र में सुबह से ही जोरदार बारिश हुई। इसे देखते हुए प्रशासन ने ऐहतियातन सुबह साढ़े छह बजे ही सोनप्रयाग में 131 और गौरीकुंड में 122 यात्रियों को रोक लिया। दोपहर डेढ़ बजे मौसम साफ होने के बाद ही इन यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। यही नहीं, बदरीनाथ राजमार्ग लामबगड़ में करीब चार घंटे बद रहा।

    पढ़ें-यहां हर बरसात में झील में समा जाता है पुल, अलग-थलग पड़ जाते हैं 40 गांव
    जबकि गंगोत्री राजमार्ग पर भी आवाजाही बाधित होती रही। परिणामस्वरूप यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूबे के अंतरालों में दर्जनों संपर्क मार्ग भी जगह -जगह मलबा आने से बंद हैं।
    वहीं, आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी है और मौसम विभाग ने इनके बरसने की संभावना जताई है। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सूबे से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही दक्षिण पूर्वी हवा के मेल से उत्तराखंड में वर्षा की संभावना बनी हुई है।

    पढ़ें-पिथौरागढ़ में डरा रहे हैं मेघ, बीती रात डीडीहाट में हुई भारी बारिश
    विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में गढ़वाल क्षेत्र में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।

    पढ़ें: उत्तराखंड: पौड़ी में चार गांवों पर मानसून का सितम

    खबरें और भी