विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्ड टूरिज्म मैप से जुड़ी नंधौर वाइल्डलाइफ सेंचुरी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2017 04:00 AM (IST)

नंधौर वाइल्डलाइफ सेंचुरी 'बर्ड टूरिज्म मैप' से भी जुड़ गई है। 'उत्तराखंड स्प्रिंग बर्ड फेस्टिवल' के दरम्यान यहां पक्षी प्रेमी उमड़े इसके लिए महकमा काम कर रहा है।

बर्ड टूरिज्म मैप से जुड़ी नंधौर वाइल्डलाइफ सेंचुरी
बर्ड टूरिज्म मैप से जुड़ी नंधौर वाइल्डलाइफ सेंचुरी

देहरादून, [केदार दत्त]: बेजोड़ पक्षी विविधता वाली नंधौर वाइल्डलाइफ सेंचुरी 'बर्ड टूरिज्म मैप' से भी जुड़ गई है। वन्यजीव महकमे की कोशिश है कि इस सेंचुरी को एक बड़े पक्षी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। तीन से पांच मार्च तक सेंचुरी में 'उत्तराखंड स्प्रिंग बर्ड फेस्टिवल' के दरम्यान उमड़े पक्षी प्रेमियों के हुजूम से उत्साहित महकमा यहां नई ट्रेल बनाने, सेंचुरी की विशेषताएं व क्षेत्र की जानकारी ऑनलाइन करने के साथ ही अन्य कदम उठाने जा रहा है।
नेपाल सीमा से सटे नैनीताल व चंपावत जिलों के मध्य में वर्ष 2012 में अस्तित्व में आई नंधौर वाइल्डलाइफ सेंचुरी विश्व प्रसिद्ध कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्कों की तरह समृद्ध है। पक्षी विविधता भी बेजोड़ है। नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस सेंचुरी में पूर्व में परिंदों की 265 प्रजातियां चिह्नित की गई। 
बावजूद इसके करीब 250 वर्ग किलोमीटर में फैली यह सेंचुरी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र नहीं बन पाई। लेकिन, अब परिस्थितियां बदली हैं और सैलानियों और विशेषकर पक्षी प्रेमियों ने नंधौर का रुख करना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड स्प्रिंग बर्ड फेस्टिवल में देश-विदेश के पक्षी प्रेमियों के साथ ही स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी इसकी तस्दीक करती है। 
नंधौर से लौटे अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ.धनंजय मोहन बताते हैं कि सेंचुरी की पक्षी विविधता के प्रचार-प्रसार पर फोकस करने का ही नतीजा रहा कि बर्ड फेस्टिवल में खूब लोग उमड़े। इस दरम्यान बर्ड वाचर, गाइड, टूर ऑपरेटर्स, स्थानीय समुदाय के समागम में सेंचुरी के लखन मंडी, सुमन थापला व मछली वन जैसे पक्षी अवलोकन केंद्रों से इतर अन्य स्थल भी चिह्नित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह एक शुभ संकेत है।
बर्ड फेस्टिवल की खास बातें
  • 158 प्रजातियां फेस्टिवल के दरम्यान आई नजर 
  • 07 पक्षी प्रजातियां यहां पहली बार हुई रेकार्ड
  • 272 अब हो गई हैं यहां चिह्नित पक्षी प्रजातियां
  • 10 प्रजातियों के कठफोड़वा हैं इस सेंचुरी में मौजूद
  • 06 प्रजातियां बुलबुल की इस बार नजर आईं
ग्रे क्रस्टेट टिट ने किया हैरान
पहाड़ में दो हजार मीटर और इससे अधिक ऊंचाई पर पाई जाने वाली ग्रे क्रस्टेट टिट नामक परिंदे ने नंधौर में 450 मीटर की ऊंचाई पर पाया गया। इससे पक्षी प्रेमी हैरान हैं।
इस बार रेकार्ड की गई प्रजातियां
  • बूटेड वार्बलर
  • ग्रे क्रस्टेट टिट
  • स्ट्राइटिड हैरन
  • टाइगा फ्लाइकैचर
  • टिट बिल्ड फ्लावर पैकर
  • रेड ब्रेस्टेड पैराकीट
  • कॉलर्ड फ्लेकोनेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।