विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनडी तिवारी की सलाह, अखिलेश का साथ दें मुलायम

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 09 Jan 2017 11:53 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Jan 2017 06:30 AM (GMT+05:30)

यूपी व उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी ने समाजवादी पार्टी में चल रही रार के बीच मुलायम सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने समाजवादी पार्टी में चल रही रार के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पक्ष लिया है। उन्होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखकर अखिलेश यादव को पार्टी का दायित्व सौंपने का सुझाव दिया है।

अपने पत्र में उन्होंने अपने पुत्र रोहित शेखर को उत्तराखंड में चुनाव लड़ाने की बात को भी सार्वजनिक किया।

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी इन दिनों उत्तराखंड में हैं। वे बीते वर्ष अक्टूबर में उत्तराखंड आए थे। तब से ही चर्चाएं जोरों पर थी कि वे अपने पुत्र रोहित शेखर के लिए उत्तराखंड में राजनीतिक धरातल तलाश कर रहे हैं। यह बात कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी ने अब सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर ली है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि कि उनकी इच्छा अपने पुत्र रोहित को उत्तराखंड में चुनाव लड़ाने की है।

पढ़ें:-उत्तराखंड में बड़ा गुल खिलाएगा एनडी तिवारी का भाजपा कनेक्शन!

इसी कार्य में लगे होने के कारण वे लखनऊ नहीं आ पा रहे हैं। पत्र में आगे उन्होंने समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद पर दुख प्रकट किया है। पत्र में कहा गया है कि उन्होंने मुलायम को हमेशा अपने छोटे भाई और अखिलेश को भतीजे के रूप में देखा है। उनका सुझाव व निवेदन है कि अखिलेश को पार्टी का दायित्व सौंप कर आशीर्वाद दें।

पढ़ें-नोटबंदी को एनडी तिवारी ने बताया पीएम का साहसिक कदम

अपनी योग्यता व विनम्र स्वाभाव के कारण अखिलेश युवा पीढ़ी के अग्रणी नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। पत्र में सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए कहा गया है कि अखिलेश को पूरे हृदय से आशीर्वाद देना उत्तर प्रदेश व देश के भविष्य के हित में होगा। उन्होंने पत्र में उम्मीद जताई कि सपा प्रमुख उनके सुझाव पर गंभीरता से विचार करेंगे। इससे उनके व अखिलेश के बीच किसी प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

पढ़ें:-मैंने आजादी की लड़ी लड़ाई, अब मुझे भुला बैठी कांग्रेस: एनडी

पढ़ें-मौन रहकर धरने पर बैठे एनडी, बोले केंद्र व राज्य सरकार करे बजट की व्यवस्था

पढ़ें:-सामान को वापस करने की सूची से एनडी तिवारी आहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।