विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेहरूग्राम व देहरा इलेवन की फुटबाल में संघर्षपूर्ण जीत

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 20 Sep 2017 09:18 PM (IST)

लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग में नेहरूग्राम व देहरा इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए।

नेहरूग्राम व देहरा इलेवन की फुटबाल में संघर्षपूर्ण जीत
नेहरूग्राम व देहरा इलेवन की फुटबाल में संघर्षपूर्ण जीत

देहरादून, [जेएनएन]: लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग ए डिविजन नेहरूग्राम एफसी ने दून यूनाइटेड को 1-0 से हराकर पूरे अंक हासिल किए। दूसरे मैच में देहरा इलेवन ने विल्स यूथ क्लब को 2-1 से हराया। 

पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में नेहरूग्राम एफसी व दून यूनाइटेड के बीच खेले गए पहले मैच में पहला हाफ गोल रहित रहा। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया। 69वें मिनट में नेहरूग्राम एफसी के फारवर्ड रितेश पंत ने गोल दागकर टीम को 1-0 से जीत दिला दी। 

दूसरा मैच देहरा इलेवन व विल्स यूथ क्लब के बीच खेला गया। 45वें मिनट में देहरा इलेवन के फारवर्ड अश्वनी पुंडीर ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 54वें मिनट में विल्स यूथ क्लब के फारवर्ड शुभम रावत ने गोल दागकर मैच 1-1 से बराबरी पर ला दिया। 66वें मिनट में देहरा इलेवन के फारवर्ड शुभम रावत ने गोल दाग टीम को 2-1 से जीत दिला दी। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही। 

यह भी पढ़ें: एनडीबीएस और मार्शल स्कूल ने फुटबाल में दर्ज की जीत 

यह भी पढ़ें: स्नेहा और प्रियंका ने जीता अंडर-17 बैडमिंटन का युगल खिताब

यह भी पढ़ें: केवि स्पोर्टिंग और दून ईगल्स की फुटबाल में शानदार जीत