विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब पर्यटक करेंगे स्वच्छता का मूल्यांकन, जानिए कैसे

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 23 Jul 2017 09:47 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 08:15 PM (IST)

अब सांस्कृतिक स्मारकों की सैर को आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों से ही इनकी स्वच्छता और सुविधाओं के संबंध में बकायदा इंटरव्यू लेकर जानकारी हासिल की जाएगी।

अब पर्यटक करेंगे स्वच्छता का मूल्यांकन, जानिए कैसे
अब पर्यटक करेंगे स्वच्छता का मूल्यांकन, जानिए कैसे

देहरादून, [विकास गुसाईं]: केंद्र सरकार ने देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और इसे बढ़ावा देने के लिए देश भर में 25 आदर्श स्मारकों का चयन किया है। अब इन स्मारकों की सैर को आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों से ही इनकी स्वच्छता और सुविधाओं के संबंध में बकायदा इंटरव्यू लेकर जानकारी हासिल की जाएगी। 

इन पर्यटन स्थलों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए इनसे सुझाव भी लिए जाएंगे। उत्तराखंड के जागेश्वर धाम को भी इन आदर्श स्मारकों में शामिल किया गया है। केंद्र ने सभी आदर्श स्मारकों के लिए नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर के 25 ऐतिहासिक स्थलों को आदर्श स्मारकों को रूप में चयनित किया है। केंद्र सरकार का मकसद इन सभी आदर्श स्मारकों में बेहतर सुविधाओं को भी विकसित करना है। इसके लिए इन स्थलों में वाई-फाई सुविधा देने के साथ ही कैफेटेरिया, पार्किंग, हाईटेक शौचालय व सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। उत्तराखंड से इसके लिए अल्मोड़ा जिले के ऊंचे घने हरे देवदार वृक्षों के बीच 1870 मीटर की ऊंचाई में बसे विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम को शामिल किया गया है। इसे भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यहां छोटे-बड़े प्राचीन मंदिरों का समूह है जिनकी संख्या तकरीबन 250 है। 

हाल ही में पर्यटन मंत्रालय ने मुख्य सचिव उत्तराखंड को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि जागेश्वर धाम को देश के 25 आदर्श स्मारकों में शामिल किया गया है। अब  इस विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक महत्व के स्मारक की सैर करने वाले देशी विदेशी पर्यटक स्वच्छता के बारे में न केवल अनिवार्य रूप से अपनी फीड बैक भी देंगे बल्कि अपने सुझाव भी देंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी हर दो दिन में यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों का इंटरव्यू लेकर इसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजनी होगी। 

 

ये हैं 25 आदर्श स्मारक

- लेह पैलेस, लेह, जम्मू-कश्मीर

- हुमायूं का मकबरा, नई दिल्ली

- कुतुब कांपलेक्स, नई दिल्ली

- लाल किला, दिल्ली

- हजार दुराई पैलेस, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगला

- शोर मंदिर, महाबलीपुरम

- एलिफेंटा की गुफाएं, मुंबई, महाराष्ट्र

- ताज महल, आगरा, उत्तर प्रदेश

- कुंभलगढ़ किला, राजस्थान

- रानी की वाव, गुजरात

- फतेहपुर सीकरी, आगरा, उत्तरप्रदेश

- हंपी, कर्नाटक

- जागेश्वर धाम मंदिर, उत्तराखंड

- श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश

- सारनाथ, उत्तर प्रदेश

- वैशाली कोलुहा, बिहार

- खुजराहो, मध्यप्रदेश

- मांडू, मध्य प्रदेश

- मार्तंड मंदिर, कश्मीर

- बृहदेश्वर मंदिर, तंजोर, तमिलनाडु

- सेंट एंजिलों (कन्नूर) किला, केरला

- मसरुर रॉक कट टेंपल, हिमाचल प्रदेश

- रंग घर, शिवसागर, असोम

- कोणार्क मंदिर, ओडिशा

- दौलताबाद किला, महाराष्ट्र

 

यह भी पढ़ें: हिमालयी क्षेत्र में मिलने वाली कीड़ाजड़ी उगी दून की दिव्या की लैब में

यह भी पढ़ें: विज्ञान की पढ़ाई चौपट देख डीएम की पत्नी बनी शिक्षक

यह भी पढ़ें: इस छात्रा के प्रयास से अब बदल जाएगी गांवों की सूरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।