विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूकेडी बदलेगी राज्य की दिशा और दशा: दिवाकर भट्ट

By raksha.panthariEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 08:49 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 09 Sep 2017 10:45 PM (GMT+05:30)

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का कहना है कि अब यूकेडी राज्य की दशा और दिशा बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यूकेडी बदलेगी राज्य की दिशा और दशा: दिवाकर भट्ट
यूकेडी बदलेगी राज्य की दिशा और दशा: दिवाकर भट्ट

हल्द्वानी, [जेएनएन]: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि यूकेडी में बिखराव से बहुत नुकसान हुआ है। अब सब ने आखिरी स्नान कर लिया है और सभी एकजुट होकर राज्य की दशा और दिशा बदलने के लिए तैयार हैं। सम्मेलन में सभी नेताओं की मौजूदगी ने यह बात साबित भी कर दी है।  

हल्द्वानी में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान यूकेडी अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी ने बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं। हमने राज्य गठन के लिए बिना राजनीतिक लाभ की मंशा से आंदोलन किया, लेकिन सत्ता संचालन की बात नहीं कही। यही वजह रही कि हमारी मेहनत का लाभ भाजपा और कांग्रेस उठाती रही। उन्होंने कहा कि अब वह ऐसी राजनीति के लिए जनता के बीच जाएंगे जिसमें सिर्फ राज्य हित की बात होगी। उन्होंने बीजेपी-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में इन दोनों पार्टियों की मिलीजुली सरकार है। कुछ मंत्री कांग्रेस के तो कुछ भाजपा के हैं। यह दल अपना ही चेहरा और चरित्र नहीं बना पाए हैं राज्य को क्या बनाएंगे।

इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए भट्ट ने कहा कि इस डबल इंजन सरकार को तुरंत किसानों के लोन पर ब्याज माफ करना चाहिए, जिससे और मौते ना हों। परिसंपत्ति बंटवारे पर लखनऊ को खुश करने की कोशिश न की जाए। वहीं सम्मेलन में युवा प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल को बनाया गया।

यह भी पढ़ें: अमित शाह आएंगे देहरादून, मंडल पदाधिकारियों से करेंगे सीधे संवाद

यह भी पढ़ें: गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए उक्रांद ने फिर भरी हुंकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।