विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही दर्शनार्थियों की संख्‍या

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Sun, 22 May 2016 08:47 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 09:30 AM (IST)

उत्‍तराखंड में स्थित चारधामों में देश विदेश से दर्शनार्थी बड़ी संख्‍या में पहुंच रहे हैं। रविवार को भी बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा।

News Article Hero Image

जेएनएन देहरादून। बदरीनाथ धाम में अब तक रिकॉर्ड तोड यात्री दर्शनों को पहुंच चुके हैं। रविवार को 16 हजार से अधिक यात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

बदरीनाथ धाम में यात्रियों की भीड प्रतिदिन बढ रही है । अब तक 1 लाख 40 हजार से अधिक यात्री भगवान पहुंच चुके हैं। यात्री वाहनों की संख्या में भारी बढोत्तरी से जगह जगह जाम भी लग रहा है। जोशीमठ में वाहनों के कतार से राहगीरों को परेशानी हो रही है। हालांकि पुलिस के जवान ट्रेफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

अब तक 77 हजार यात्री कर चुके है बाबा केदार के दर्शन

रविवार को 7961 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कपाट खुलने से अब तक 77 हजार से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जबकि गौरीकुंड से दर्शनों के लिए 7210 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को पूरे दिनभर कुल 7961 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शनों पहुंचे। जिसमें 4237 पुरूष, 3530 महिलाएं, 193 बच्चे, 1 विदेशी पुरूष शामिल है। कपाट खुलने से अब तक 77025 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जबकि गौरीकुंड से रविवार को 7210 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई। अब तक हवाई सेवा से दर्शनों करने वालों की संख्या 13821 पहुंच गई है।

7510 यात्री पहुंचे गंगोत्री

चारधाम यात्रा ने अपनी रफ्तार पकड़ दी है। रविवार को गंगोत्री दर्शन के लिए 7510 यात्री पहुंचे। जबकि यमुनोत्री में 4648 यात्रियों ने दर्शन किए। अभी गंगोत्री व यमुनोत्री में एक लाख, चालीस हजार यात्रियों ने दर्शन कर दिए है। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि रविवार को यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। यात्रा को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

पढें:- केदारनाथ यात्रा के लिए समय में ढील, ज्यादा लोग कर सकेंगे दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।