यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बीमारी से तंग आकर 70 साल की वृद्धा ने गंगा में लगाई छलांग, लापता
ऋषिकेश के गंगा घाट में एक 70 साल की वृद्धा ने गंगा में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि बीमारी से तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया। जल पुलिस के तलाशी अभियान ...और पढ़ें

ऋषिकेश, [जेएनएन]: बीमारी से तंग आकर एक वृद्ध महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। जल पुलिस ने उसकी तलाश में रेस्क्यू अभियान भी चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
अद्युतानंद मार्ग निवासी सत्यवती (70 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय जगदीश चंद्र रावत लंबे समय से बीमार चल रही थी। रीड की हड्डी पर गंभीर चोट के कारण वह करीब दो माह से बिस्तर पर थी।
पढ़ें-युवक ने पैडल वोट किराए पर ली और झील में लगा दी छलांग
आज सुबह वह 72 सीड़ी गंगा घाट पर नहाने के लिए पहुंची। इस दौरान कपड़े उतारने के बाद उसने दोनों हाथ जोड़े। इसके बाद अचानक गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव के कारण महिला का कोई पता नहीं चला चल पाया।
पढ़ें: शादी का झांसा देकर विधवा का यौन शोषण, महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी